थानों में महिला मुंशी की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जारी

Join Us On

थानों में महिला मुंशी की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जारी

थानों में महिला मुंशी की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जारी

झारखंड के थानों में महिला मुंशी की नियुक्ति होगी। जिसका आवेदन फॉर्म डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर जारी की गई है। इसकी शुरुआत राज्य के राँची, जमशेदपुर, हज़ारीबाग,धनबाद और बोकारो से होगा। महिला मुंशी बनने के लिए आवेदन पत्र में कई शर्तो को भी रखी गई है। पूरी शर्तो को पूरा करने वालो ही महिला मुंशी बन पाएगी। 12 से 14 घण्टे कार्य करने को तैयार महिला पुलिस कर्मी ही थानों में मुंशी बनेगी।

बीते दिनों राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान डीजीपी ने कहा था कि प्रत्येक शहरी थाने में महिला मुंशी की नियुक्ति होनी है। अगले तीन महीने में इनकी नियुक्ति की जाएगी।

डीजीपी ने कहा था कि प्रत्येक थाने में महिला थाना प्रभारी देने का भी प्रयास होगा। फॉर्म को भरते समय झारखंड के कौन से स्थानीय भाषा की जानकारी,गृह जिला,वर्तमान पदस्थापना और इकाई का नाम भी लिखना है। वही महिला पुलिसकर्मी भरेगे जो थाना में आवश्यकता अनुसार लंबी अवधि 12 से 14 घण्टे कार्य करने को तैयार होंगे।

बड़ी खबर : Jharkhand Cabinet : झारखंड कैबिनेट की बड़ी बैठक 6 को, पारा शिविर के मानदेय वृद्धि पर लग सकती है मुहर

Slide Up
x

Leave a Comment