झारखण्ड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

Join Us On

झारखण्ड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

JSSC

राँची : झारखण्ड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर आवश्यक सूचना JSSC द्वारा जारी की गई है। सूचना में कहा गया है कि झारखण्ड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन राज्य अतंर्गत राँची, बोकारो, धनबाद एवं पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपूर) जिले में अवस्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में दिनांक-08.09.2024 से 13.09.2024 एवं 18.09.2024 से 20.09.2024 तक विभिन्न पालियों में की गयी थी।

उक्त परीक्षा अंतर्गत Provisional Answer Key दिनांक-02.10.2024 से 06.10.2024 तक आयोग के वेबसाइट पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध थी। प्रकाशित Provisional Answer Key पर अभ्यर्थियों से Online आपत्तियाँ प्राप्त की गयी थी। प्राप्त आपत्तियों पर विशेषज्ञ समिति से प्राप्त मंतव्य के आलोक में तैयार Final Answer Key तथा Candidate Response Sheet डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग के वेबसाईट (jssc.nic.in) पर दिनांक-21.12.2024 से दिनांक-25.12.2024 तक उपलब्ध रहेगी।

उक्त अवधि के उपरांत Final Answer Key तथा Candidate Response Sheet डाउनलोड हेतु लिंक उपलब्ध नहीं रहेगा।

झारखण्ड महिला पर्यवेक्षिका

बड़ी खबर : मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का प्रोग्राम शेड्यूल जारी, 11 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

Slide Up
x

Leave a Comment