14 अक्टूबर को झारखंड सरकार का शायद होगा अंतिम कैबिनेट,जनता को मिलेगी कई सौगात

Join Us On

14 अक्टूबर को झारखंड सरकार का शायद होगा अंतिम कैबिनेट,जनता को मिलेगी कई सौगात

14 अक्टूबर को झारखंड सरकार का शायद होगा अंतिम कैबिनेट,जनता को मिलेगी कई सौगात

14 अक्टूबर को शायद झारखंड सरकार की अंतिम कैबिनेट हो। क्योंकि इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा हो सकती है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि झारखंड कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में दिन के 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में जनता को ध्यान में रख कर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

झारखंड के सहायक अध्यापकों और शिक्षा मंत्री के बीच हुई वार्ता पर अबतक अमल नहीं होने से पारा शिक्षकों में भी रोष ब्याप्त है और फिर से आंदोलन की घोषणा की है। ऐसे में पारा शिक्षकों के साथ हुए वार्ता के भी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। संघ के अगुआ इसे लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक देर रात तक चली। जिसमें 81 महत्वपूर्ण प्रस्तावों की मंजूरी मिली। इसमें इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधावा पेंशन योजना के क्रियान्वयन ,इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के क्रियान्वयन में संशोधन की स्वीकृति दी गई। वहीं केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत् संचालित 2551 लघु आँगनबाड़ी केन्द्रों का सामान्य आँगनबाड़ी केन्द्रों में उत्क्रमण तथा तत् के प्रावधानों के अनुरूप संचालन की स्वीकृति दी गई। साथ ही राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए स्कूल डायरी मुद्रण एवं वितरण की स्वीकृति दी गई। वहीं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सरकारी माध्यमिक/ +2 विद्यालयों में लिपिक / लिपिक-सह-टंकक/टंकक/ लिपिकीय सेवा सम्वर्ग में भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त को विनियमित करने हेतु “झारखण्ड राज्य लिपिक/ लिपिक-सह-टंकक/टंकक/अन्य लिपिकीय सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शत्तें) नियमावली, 2010 (यथासंशोधित)” को अंगीकृत किये जाने की स्वीकृति दी गई।

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, चौपारण में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 37 करोड़ 85 लाख की मंजूरी

Slide Up
x

Leave a Comment