इटखोरी में हुए सड़क दुर्घटना में एक बच्चे का मौत, आधा दर्जन लोग घायल,सभी बरही के
इटखोरी (चतरा): इटखोरी चतरा मुख्य मार्ग में पितीज चोरहाबर के पास एक अनियंत्रित बोलेरो पलटी खा गई। जिसमें सवार बरही प्रखंड कटियोन के मंटू सिंह के 5 वर्षीय बच्चा अंश कुमार की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। वह घटना में उक्त वाहन के निचे दब गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जबकि उक्त वाहन में सवार आधा दर्जन महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार संध्या तकरीबन 4:45 बजे की है।
घटना के बाद घायल 55 वर्षीय महिला मीना देवी पति रामफल सिंह, रामफल सिंह 55 वर्ष, भोला सिंह 55 वर्ष, 70 वर्षीय ललिता देवी पति प्रभु सिंह, 50 वर्षीय वैजयंती देवी पति विनोद कुमार सिंह एवं 50 वर्षीय सरोज देवी पति भोला सिंह को घायल अवस्था में राहगीरों ने इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां डॉ अर्चना माथुर ने सभी घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दी है।
घटना के संबंध में घायल व्यक्ति भोला सिंह ने बताया कि हम लोग उक्त वाहन पर सवार होकर पांडेय- महुआ के बकोईया गांव के रिश्तेदार स्वर्गीय गंदौरी सिंह के दशकर्म में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में उक्त स्थल पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत और हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एसआई दुखी राम एसआई पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह इटखोरी हॉस्पिटल पहुंचे सभी घायलों को रेफर कराया, शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा स्पताल भेज दिया गया है ।