अपराध पर लगाम लगाते थाना प्रभारी दीपक सिंह,तस्करों को चुनचुन कर भेज रहे जेल

एक सच्चे पुलिस से तस्करों को अब पड़ा है पाला,तस्करों के हर चाल पर सिंघम का चल रहा चाबुक

Join Us On

अपराध पर लगाम लगाते थाना प्रभारी दीपक सिंह,तस्करों को चुनचुन कर भेज रहे जेल

अपराध पर लगाम लगाते थाना प्रभारी दीपक सिंह,तस्करों को चुनचुन कर भेज रहे जेल

चौपारण : प्रखण्ड में अपराध पर लगाम लगाने का थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह भरसक प्रयास कर रहे हैं। चौपारण थाना में 38 वें थाना प्रभारी का प्रभार ग्रहण करने के बाद से दीपक कुमार सिंह का तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। तीन महीने छह दिनो के कार्यकाल में ही इन्होंने 55 तस्करों को चुन चुनकर जेल भेजकर चौपारण थाना क्षेत्र को अपराध व तस्कर मुक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को भी इन्होंने बड़ी मात्रा में डोडा और गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह कारवाई पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चौपारण थाना क्षेत्र के दुरागढ़ा नामक गांव के निवासी कैलाश सिंह एवं बिट्टू सिंह अपने-अपने घरों में भारी मात्रा में डोडा एवं गांजा तस्करी करने के उद्देश्य से छीपाकर रखे हैं, जिसे बरामद करने एवं संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरही सुरजीत कुमार एवं थाना प्रभारी, चौपारण पुअनि दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर कारवाई की गई। सर्वप्रथम कैलाश सिंह के घर का घेराबंदी किया गया, उसी दरम्यान घर से 02 व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पकड़ने हेतु खदेड़ा गया, जिस कम में 01 व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया।

पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम कैलाश सिंह उम्र करीब 50 वर्ष पिता जगरनाथ सिंह ग्राम दुरागढ़ा थाना चौपारण जिला-हजारीबाग तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम बिरेन्द्र सिंह पिता विश्वनाथ सिंह ग्राम साहोर थाना-राजपुर जिला-चतरा बताया गया, जो कि कैलाश सिह का दामाद था। कैलाश सिंह के घर का तलाशी लेने पर उसके मिट्टी खपड़ैल घर से 07 प्लास्टिक के बोरियों में भरकर रखा कुल 82 किलो 200 ग्राम डोडा एवं 04 प्लास्टिक के बोरिया में भरकर रखा कुल 35 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके बाद बिट्टू सिंह के घर में छापामारी हेतु घेराबंदी किया गया तो बिट्टू सिंह अपने घर से निकलकर भागने लगा, जिसे पकड़ने हेतु पीछा किया गया परन्तु वह भागने में सफल हो गया।

उसके बाद उसके घर का तलाशी लिया गया तो बिट्टू सिंह के घर से 05 प्लास्टिक के बोरियों में भरकर रखा 25 किलो 200 ग्राम डोडा तथा 04 प्लास्टिक के बोरिया में भरकर रखा कुल 18 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार दोनों घरों से मिलकर कुल 107.4 किलोग्राम डोडा एवं 54.1 किलोग्राम गांजा को विधिवत् रूप से जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है।

उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संदर्भ में चौपारण थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधानभार पु०अ०नि० निलेश कुमार रंजन के सौंपा गया है। जांच के क्रम में पता चला कि कैलाश सिंह अपना दामाद बिरेन्द्र सिंह एवं गांव के ही बिट्टु सिंह पिता स्व मिश्री सिंह ग्राम दुरागढ़ा थाना चौपारण जिला-हजारीबाग के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा, डोडा एवं अफीम लाकर जमा करता है और तस्करी करता है। छापेमारी दल में उपरोक्त के अलावे चौपारण थाना में पदस्थापित पुअनि निलेश कुमार रंजन, पुअनि बिन्देश्वर महतो, पुअनि संजय कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

बड़ी खबर : झारखंड में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा के शिक्षकों ( माचेत/मास्टर ) का होगा सीधी भर्ती,संकल्प जारी

Leave a Comment