झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

Join Us On

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची। झारखंड हाई कोर्ट की अनुशंसा पर 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए, दुमका के लक्ष्मण प्रसाद को अगले आदेश तक जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो, चाईबासा के पद पर नियुक्त किया गया।

• जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, बोकारो योगेश कुमार सिंह को अपर न्याय आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो, रांची के पद पर नियुक्त किया गया।

• अपीलीय न्यायाधिकरण आरआरडीए, रांची रमेश कुमार को पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय, जमशेदपुर के पद पर नियुक्त किया गया।

• राकेश कुमार को पाकुड़ से स्थानांतरित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का विशेष न्यायाधीश सीबीआई, धनबाद के पद पर नियुक्त किया गया।

• पॉस्को एक्ट डाल्टनगंज के विशेष न्यायाधीश प्रेम नाथ पांडे को अगले आदेश तक प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, बोकारो बेरमो तेनुघाट के पद पर पदस्थापित किया गया।

• जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गढ़वा संजीव कुमार सिंह को प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, साहिबगंज के पद पर नियुक्त किया गया।

• पॉस्को एक्ट लातेहार के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार को अपर प्रधान न्यायाधीश के अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय, गिरिडीह के पद पर नियुक्त किया गया।

• रंजीत कुमार को विशेष सचिव मंत्रिमंडल निगरानी विभाग, रांची के पद पर नियुक्त किया गया।

• वीरेंद्र कुमार तिवारी को विधि सलाहकार के रूप में ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के लिए सेवा ऊर्जा विभाग को दी गयी।

• राजीव रंजन को विशेष न्यायाधीश, देवघर के पद पर नियुक्त किया गया।

• प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, पाकुड़ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाकुड़ एवं सरायकेला-खरसावां के पद की शक्ति दी गई।

झारखंड के 13 जिला

बड़ी खबर : स्कूलों के राज्यस्तरीय वार्षिक अवकाश तालिका में परिर्वतन पर शिक्षा निदेशक का बड़ा एक्शन, चार डीईओ व तीन डीएसई को शोकॉज

Leave a Comment