मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ी एलान, ट्वीट कर दी जानकारी

Join Us On

मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ी एलान, ट्वीट कर दी जानकारी

मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ी एलान, ट्वीट कर दी जानकारी

मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बड़ी एलान की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज भले ही कार्यक्रम टाल दिया गया हो पर राज्य की हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपए देने का पूरा कर रहे हैं। हर मंईयां के खाते में प्रत्येक माह 2500 रुपए और साल के पूरे 30,000 रुपए मिलेंगे। यह राशि मंईयां के खाते में प्रत्येक माह जाता रहेगा।

गौरतलब हो कि राँची के नामकुम में शनिवार को मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम होना था जिसमें राज्यभर की तीन लाख महिलाओं को आना था पर राजकीय शोक घोषित होने के वजह से उसे टाल दिया। इसके कारणों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट में सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान का शनिवार का कार्यक्रम टाल दिया गया था पर अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। ज्ञात हो कि राज्यभर के 55.60 लाख मंईयां लाभुकों के खाते में गुरुवार शाम से ही 2500 रुपए की राशि का हस्तांतरण हो रहा है। मंगलवार शाम को ही सभी 24 जिलों को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 5225 करोड़ रुपए राशि का आवंटन कर दिया था।

http://newsjharkhandupdate.in

बड़ी खबर : झारखंड के इन दो जिलों में आज और कल लगेगी भर्ती कैम्प, योग्यता के अनुसार 2000 से अधिक को सीधे नौकरी

Slide Up
x

Leave a Comment