हजारीबाग में 28 अंगुली वाला बच्चे का जन्म,जज्जा बच्चा दोनों स्वस्थ

Join Us On

हजारीबाग में 28 अंगुली वाला बच्चे का जन्म,जज्जा बच्चा दोनों स्वस्थ

हजारीबाग में 28 अंगुली वाला बच्चे का जन्म,जज्जा बच्चा दोनों स्वस्थ

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ जिसे देख सभी अचंभित हैं। दरसल हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखण्ड के बेसरामो निवासी कंचन देवी,पति संतोष तुरी ने शुक्रवार की देर रात एक बच्चे को जन्म दिया।

बच्चा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में हुआ। नवजात शिशु के दोनों हाथ में 7-7 तथा दोनों पैरों में भी 7–7 अंगुलियां हैं। कुल मिलाकर एक साधारण मनुष्य से 8 अंगुलियां अधिक 28 अंगुलियां हैं। इस प्रकार के बच्चे अब तक शायद नहीं जना था। जन्म के बाद जच्चा,बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई है।

धात्री महिला कंचन देवी का मायके टाटीझरिया प्रखंड के मंडपा गांव में है। महिला यहीं रह रही थी। पेन होते ही उसे सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां उसने बच्चा को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह अपने ससुराल चली गई। यह उसका पहला बच्चा है।

हजारीबाग : बकाया मानदेय को के लेकर धरना पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे विधायक

हजारीबाग

 

कर्मचारियो का मानदेय भुगतान के बाद ही सड़क निर्माण कार्य होगा : मनोज यादव

हजारीबाग : प्रतिनिधि सिक्स लेन सड़क निर्माण कंपनी कौशल इंजीनियरिंग लिमिटेड के कर्मचारियों ने शनिवार को कंपनी के मेन गेट पर ताला जड़ धरने पर बैठ गए। नौ माह से बकाया मानदेय भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों ने सड़क निर्माण कार्य ठप कर दिया है। कर्मचारियो के समर्थन में पहुँचे बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कर्मचारियो की समस्याएं सुनी। विधायक ने कंपनी के प्रबंधक सुमन चटर्जी व कमलेश मिश्रा से बात कर जल्द मानदेय भुगतान करने की बात कही।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक कर्मचारियो का मानदेय भुगतान नहीं होता तबतक सड़क निर्माण कार्य बंद रखें। इस दौरान विधायक ने एनएचआई के पीडी से टेलीफोनिक बात कर मंगलवार को कंपनी और एनएचआई के अधिकारियो व कर्मचारियो से वार्ता करवाने की बात पर सहमति बनी। कर्मी प्रकाश रजक, बिंदेश्वर यादव, बिनोद पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, सुभाष सिंह, राजू सिंह, जमुना पांडेय, राजू सिंह, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित पाठक, अमित पाठक, जयंत सिंह,
मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व मुखिया अनील पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी, सिंघरावां मुखिया संतोष सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, जगदीश यादव, प्रेम यादव, सुदीप सिंह, छोटू चनद्रवंशी, रविश सिंह, विवेक पांडेय, दयानिधि पांडेय, छत्रधारी यादव, गणेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

बड़ी खबर : झारखंड में पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा हेल्थ कार्ड,4 हज़ार तक स्वास्थ्य जांच के अलावे कई लाभ

Slide Up
x

Leave a Comment