झारखंड में पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा हेल्थ कार्ड,4 हज़ार तक स्वास्थ्य जांच के अलावे कई लाभ

Join Us On

झारखंड में पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा हेल्थ कार्ड,4 हज़ार तक स्वास्थ्य जांच के अलावे कई लाभ

झारखंड में पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा हेल्थ कार्ड,4 हज़ार तक स्वास्थ्य जांच के अलावे कई लाभ


झारखंड में भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) में पंजीकृत 9.65 लाख से अधिक लिए खुशखबरी है। झारखंड सरकार श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा इनके स्वास्थ्य की जांच के लिए नई योजना लाने जा रही है। इस प्रस्ताव पर काम जारी है। इसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिको को कई लाभ मिलेगा। पंजीकृत होने के बाद साल में एक बार 4000 रुपए तक की स्वास्थ्य जांच करवा सकेंगे। वहीं श्रमिकों को 15 से अधिक बीमारियों की जांच के लिए बीओसी हेल्थ कार्ड भी जारी करेगी।

योजना प्राधिकृत समिति एवं वित्त विभाग से स्वीकृति के बाद योजना को कैबिनेट से एप्रूव कराया जाएगा। वर्तमान में श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल पर बीओसी श्रमिकों की कुल संख्या 9,65,752 पंजीकृत है। सबसे अधिक बीओसी श्रमिक हजारीबाग, चतरा और सबसे कम जामताड़ा जिले में हैं।

श्रम विभाग पंजीकृत श्रमिकों को वर्तमान में 10 से अधिक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिसमें चिकित्सा से जुड़ी दो योजनाएं चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं चिकित्सा सहायता शामिल है। चिकित्सा सहायता में रजिस्टर्ड श्रमिकों को पांच या उससे अधिक कार्य दिवसों तक अस्पताल में भर्ती रहने पर 40 कार्य दिवस के समतुल्य न्यूनतम मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। वहीं चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में कैंसर, हृदय रोग समेत कई गंभीर बीमारियों का भी इलाज होता है।

झारखंड में पंजीकृत श्रमिकों को मिलती है ये अन्य सुविधाएं

बीओसी श्रमिकों को मिलने वाली अन्य योजनाओं में श्रमिक औजार सहायता, साइकिल सहायता, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु और दुर्घटना सहायता, मेधावी पुत्र एवं पुत्री छात्रवृत्ति, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट सहित पेंशन, निशक्तता पेंशन योजना,मातृत्व प्रसुविधा, अंत्येष्टि सहायता, विवाह सहायता, परिवार पेंशन और अनाथ पेंशन योजना प्रमुखता से शामिल है।

बड़ी खबर : झारखंड के सरकारी विभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, ये चाहिए योग्यता

Slide Up
x

Leave a Comment