JSSC द्वारा वित्त विभाग के 384 पदों पर होगी भर्ती,इंटर के साथ ये होगी न्यूनतम योग्यता

Join Us On

JSSC द्वारा वित्त विभाग के 384 पदों पर होगी भर्ती,इंटर के साथ ये होगी न्यूनतम योग्यता

JSSC द्वारा वित्त विभाग के 384 पदों पर होगी भर्ती,इंटर के साथ ये होगी न्यूनतम योग्यता

JSSC द्वारा झारखंड में वित्त विभाग में लेखा सहायक के मूल कोटि पद पर सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त नियमावली को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही मंजूरी के बाद वित विभाग ने इसका गजट प्रकाशन भी कर दी है। जिसके मुताबिक वित्त विभाग में वरीय लेखा सहायक तथा लेखा अधीक्षक के पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे।

लेखा सहायक के 384 पदों पर भर्ती होगी। वरीय लेखा सहायक 217 और लेखा अधीक्षक 70 भी शामिल होंगे।

न्यूनतम योग्यता : लेखा सहायक लिए न्यूनतम योग्यता इंटर होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है। हिंदी टंकक 25 शब्द प्रति मिनट व अंग्रेजी टंकक 30 शब्द प्रति मिनट जरूरी है। अशुद्धि अधिकतम दो प्रतिशत तक मान्य होगा।

उम्र सीमा : नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष रहेगी। उम्र सीमा की गणना अधियाचना वर्ष की पहली अगस्त मानी जाएगी।

गजट के अनुसार नियुक्ति होने के बाद तीन माह का संस्थागत प्रशिक्षण, छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक माह का अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करना जरूरी होगा।

बड़ी खबर : झारखंड के इन दो जिलों में आज और कल लगेगी भर्ती कैम्प, योग्यता के अनुसार 2000 से अधिक को सीधे नौकरी

Slide Up
x

Leave a Comment