झारखंड में 33 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, इसी माह से शुरू होगी प्रक्रिया

रांची : झारखंड में 33 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इसी माह शुरू होगी। राज्यभर में 34,847 प्राथमिक विद्यालय हैं। राज्य की भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने पर राज्य सरकार का पूरा जोर है। इसके लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। राज्यभर के प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय और स्थानीय भाषा आधारित शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
घण्टी आधारित रखे जाएंगे शिक्षक
राज्यभर के विद्यालयों में जनजातीय और स्थानीय भाषा की पढ़ाई के लिए घंटी आधारित शिक्षको की नियुक्ति होगी। उन्हें प्रति घंटी करीब 200 रुपये का भुगतान होगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक से आज राँची पहुंचेंगे और उसके बाद वे अपने आवास पर नहीं, बल्कि सीधे प्रोजेक्ट भवन जाएंगे।जहां सरकार के कार्यों को फास्ट ट्रैक पर लेकर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक कई नई योजनाओं को चंपाई सरकार अगले तीन से चार माह यानि की चुनाव के पहले धरातल पर उतारेगी।
वहीं जनजातीय और स्थानीय भाषा में पढ़ाई के लिए किस जिले के प्राथमिक स्कूलों में कितने और किस भाषा के शिक्षकों की आवश्यकता है इसके लिए पिछले दो महीने से स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे की जा रहा है। किस प्राथमिक विद्यालय में कितने शिक्षकों की आवश्यकता होगी, इसकी जानकारी और आकलन के आधार पर आगे कार्य होंगे।
यहां नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर शिक्षक नियुक्ति बहाली के देखे पूरी प्रक्रिया
देखें संकल्प पत्र