सभी पंचायतो में बहाल होंगे चार चार सहायक

Join Us On

सभी पंचायतो में बहाल होंगे चार चार सहायक

सभी पंचायतो में बहाल होंगे चार चार सहायक

पूर्वी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। इस जिले के सभी पंचायतों में चार-चार पंचायत सहायक की बहाली होने वाला है। परंतु यह बहाली पूर्व में नियुक्त पंचायत स्वयंसेवकों में से ही होगी। इन्हें पंचायत का हेल्प डेस्क को संभालना पड़ेगा।

पंचायत सहायकों को मिलने वाली राशि का नाम प्रोत्साहन या सम्मान राशि होगा। वर्तमान में उन्हें 2500 रुपये हर माह देने का प्रस्ताव है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी की ओर से इस पद पर चयन को लेकर प्रखंड प्रशासन से नाम का सूची मांगा गया है।

जिसका संकल्प तो लोकसभा चुनाव के पूर्व ही जारी हो गया था, परंतु चुनाव संपन्न होने के बाद अब इसपर काम शुरू हो चुका है। इससे पहले ग्रामसभा मोबलाइजरों के चयन के लिए सूची हाल में 180 पंचायती राज विभाग को भेजी गई है।

हेल्पडेस्क मैनेजर के पद को पंचायत सहायक का नाम

इसी वर्ष जनवरी में ही पंचायती राज विभाग ने एक चिट्ठी निकाली थी कि पंचायत स्वयंसेवकों को तीन श्रेणी के पदों के लिए चयन की जाएगी। जिसमें ग्राम सभा मोबलाइजर के साथ हेल्पडेस्क मैनेजर का पद भी शामिल था। पर बाद में विभाग ने हेल्पडेस्क मैनेजर पद पर चयन की प्रक्रिया को रोक लिया था। उस समय हेल्प डेस्क मैनेजर को 1500 रुपये देने का ही प्रस्ताव था। उसी पद को पंचायत सहायक नाम दिया गया जबकि काम उनसे वही लिया जाएगा। फिर प्रोत्साहन राशि भी एक हजार बढ़ा दी गई। इस बीच ग्राम सभा मोबलाइजर पद के लिए 180 के नाम की सूची विभाग को भेजी गई है। इन्हें चार-चार हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। पंचायत स्वयंसेवकों का चयन 2016 में हुआ था ,उस समय हर पंचायत में 4 स्वयंसेवक चुने गए थे।

बड़ी खबर : झारखंड के बदल गए कई मंत्री,ये होंगे नए शिक्षा मंत्री,अधिसूचना जारी

Slide Up
x

Leave a Comment