शिक्षक बनने का सपना देखरहे हैं तो आपके लिए यह खबर, वेतनमान 5200 – 20200 ग्रेड पे 2400

Join Us On

शिक्षक बनने का सपना देखरहे हैं तो आपके लिए यह खबर, वेतनमान 5200 – 20200 ग्रेड पे 2400

शिक्षक बनने का सपना देखरहे हैं तो आपके लिए यह खबर, वेतनमान 5200 - 20200 ग्रेड पे 2400

शिक्षक बनने का सपना देखरहे हैं तो खबर आपके लिए है। राँची में शिक्षक बन सकते हैं। वेतन भी सरकारी शिक्षकों से कम नहीं है। शिक्षकों की भर्ती को लेकर आर.सी. मिशन मध्य विद्यालय सपारोम द्वारा विज्ञप्ति जारी किया गया है। यह स्कूल राँची जिला अंतर्गत प्रखण्ड-नगड़ी/रातु में संचालित है।

आर.सी. मिशन मध्य विद्यालय सपारोम, प्रखण्ड-नगड़ी/रातु जिला-रांची (झारखण्ड) पिन- 835303 में वर्ग 1 से 5 में सेवानिवृति के फलस्वरूप हुए रिक्त पद पर सरकार द्वारा स्वीकृत पद के विरूद्ध दो (02) सहायक आचार्य/आचार्या इण्टर प्रशिक्षित टी.टी.सी./डी.एल.एड. (NIOS को छोड़कर) की आवश्यकता है।

अहर्ताधारी प्रशिक्षित अभ्यार्थियों से आवेदन दिनांक 14.08.2024 के अपराहन 3.00 बजे तक निबंधित डाक द्वारा विद्यालय सचिव के पदनाम आमंत्रित किया गया है। उक्त तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति हेतु सरकार द्वारा निर्धारित उम्र सीमा मान्य होगी।

मिलेगा वेतनमान : सहायक आचार्य की नियुक्ति सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान PB-II 5200-20200 Grade Pay 2400 Level-4 पर की जाएगी।

चयन की प्रक्रिया : चयन की प्रक्रिया हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में लिखित परीक्षा प्राप्तांक के आधार पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा गठित चयन समिति के द्वारा की जाएगी। चयन के लिए दिनांक 17.08.2024 को पूर्वाहन 10.00 बजे मूल प्रमाण पत्रों के साथ लिखित परीक्षा के लिए विद्यालय में उपस्थित होंगे। यात्रा भत्ता देय नहीं है। विज्ञापन को बिना सूचना के रद्द करने का अधिकार सचिव के पास सुरक्षित होगा।

शिक्षक बनने का सपना देखरहे हैं तो आपके लिए यह खबर, वेतनमान 5200 - 20200 ग्रेड पे 2400

बड़ी खबर : शिक्षकों की आवश्यकता : झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल में शिक्षकों की निकली भर्ती

Slide Up
x

Leave a Comment