हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक ने 8 दारोगा 8 जमादारों को किया पदस्थापन

Join Us On

हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक ने 8 दारोगा 8 जमादारों को किया पदस्थापन

हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक ने 8 दारोगा 8 जमादारों को किया पदस्थापन

हजारीबाग – जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने जिले में आठ दारोगा और आठ जमादारों को एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थापन करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पदस्थापन किए गए थानों में योगदान देने की बात कही गई है।

जिसमे दारोगा श्रवण कुमार को बरही से साइबर थाना, अभय नंदन को सदर थाना से चरही, रंजन सिंह को पुलिस केंद्र से मुफ्फसिल थाना, मो इबरार को कटकमदग से सीसीआर, सत्यम को लोहसिंघना से मुफ्फसिल थाना, सुभाष मल्लिक को कटकमदाग से चौपारण थाना, मो इकबाल हुसैन को सदर से चलकुसा और मदन मुंडा को चौपारण से पब्लिक हेल्प लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावे आठ जामदारो को भी एक थाना से दूसरे थानों में भेजा गया है। इनमे दिनेश कुमार को चुरचू से गोरहर थाना, रंजीत कुमार को दारू से चरही थाना, सचिदानंद रॉय को चौपारण से इचाक थाना, लक्ष्मण तिवारी को सीसीआर से कटकमदाग थाना, देवेंद्र कुमार सिंह को कटकमसांडी से बरही और संजय कुमार को बड़कागांव से ट्रैफिक में रमेश कुमार को पब्लिक हेल्प लाइन से कटकमदाग राज कुमार सिंह को गोरहर से अंगो थाना भेजा गया है।

बड़ी खबर : JSSC झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा ( 1- 5,6- 8) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

Slide Up
x

Leave a Comment