झारखंड के अपने लोकसभा का जाने पूरी डिटेल, कौन प्रत्याशी कितना लाया वोट

Join Us On

झारखंड के अपने लोकसभा का जाने पूरी डिटेल, कौन प्रत्याशी कितना लाया वोट

झारखंड के अपने लोकसभा का जाने पूरी डिटेल, कौन प्रत्याशी कितना लाया वोट

झारखंड के 14 लोकसभा में से 8 पर बीजेपी, 3 पर जेएमएम,2 पर कांग्रेस और एक सीट पर आजसू ने जीत दर्ज की। आइए सभी लोकसभा का एक एक कर डिटेल अवलोकन करते हैं।

1.रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी संजय सेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 120512 मतों से हराया। संजय सेठ को 664732 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 544220 मत मिले। वहीं तीसरे नम्बर पर जेबीकेएसएस के देवेंद्र नाथ महतो रहे। उन्हें 132647 मत मिले। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल 

2.चतरा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कांग्रेस के एन त्रिपाठी को 220959 मतों से हराया। कालीचरण सिंह (बीजेपी) को 574556 मत मिला वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को 353597 मत मिला। वहीं अमित कुमार सिंह 31991 मत लाकर तीसरे नम्बर पर रहे। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

3.धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के ढुल्लू महतो ने कांग्रेस के अनुपमा सिंह को 331583 मतों के भारी अंतर से हराया। ढुल्लू महतो बाघमारा विधानसभा से विधायक भी हैं। ढुल्लू महतो को 789172 मत मिले। वहीं अनुपमा सिंह को 457589 मत मिला। तीसरे नम्बर पर जेबीकेएसएस के प्रत्याशी रहे। पहली बार चुनाव लड़ रहे मो इकलाख अंसारी 79653 मत लाकर तीसरे नम्बर पर रहे। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

4.गिरिडीह लोकसभा का सीट झारखंड का सबसे हॉट सीट रहा। यहां आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने झामुमो के मथुरा महतो को 80880 मतों से हराया। यहां जयराम महतो का भी जलवा दिखा।
आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी को 451139 मत, झामुमो के मथुरा महतो को 370259 मत और तीसरे नम्बर जेबीकेएसएस के निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो को 347322 मत मिला। यूँ कहें तो जयराम महतो के आने के बाद यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

5.दुमका लोकसभा सीट से झामुमो के नलिन सोरेन ने भाजपा के सीता सोरेन को 22527 मतों से हराया। नलिन सोरेन को 547370 मत मिले । वहीं बीजेपी के सीता सोरेन को 524843 मत मिले। यहां तीसरे नम्बर पर 21372 मत लाकर नन्दकिशोर मुर्मू रहे।
यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

6.गोड्‌डा लोकसभा में बीजेपी के निशिकांत दुबे ने जीत का ताज को बरकरार रखा। इन्होंने कांग्रेस के प्रदीप यादव को 101813 मतों के अंतर से हराया। निशिकांत दुबे को 693140 मत मिले। वहीं कांग्रेस के प्रदीप यादव को कुल 591327 मत मिले।
यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

7.हजारीबाग लोकसभा से बीजेपी के मनीष जायसवाल ने कांग्रेस के जय प्रकाश भाई पटेल को 276686 मतों से हराया। बीजेपी के उम्मीदवार मनीष जयसवाल को 654613 मत और जेपी पटेल को 377927 मत मिला। वहीं तीसरे नम्बर जेबीकेएसएस से उभर कर आए छात्र नेता संजय मेहता को 157977 मत मिला। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल 

8.जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के बिद्युतवरन महतो ने जेएमएम के समीर मोहंती को 259782 मतों से हराया। बीजेपी उम्मीदवार बिद्युतवरन महतो को 726174 मत और झामुमो के समीर मोहंती को 466392 मत मिला। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

9.खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को 149675 मतों के भारी अंतर से हराया। खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 511647 मत और अर्जुन मुंडा को कुल 361972 मत मिला। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

10.कोडरमा लोकसभा सीट से दूसरी बार भी भाजपा की अन्नापूर्णा देवी ने जीत दर्ज की। इन्होंने सीपीआई उम्मीदवार और बगोदर के विधायक विनोद सिंह को 377014 मतों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी अन्नापूर्णा देवी को 791657 मत और सीपीआई उम्मीदवार और बगोदर के विधायक विनोद सिंह को कुल 414643 मत मिला। वहीं जेबीकेएसएस मनोज कुमार को 28612 मत मिला। ये तीसरे नम्बर पर रहे। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

11.लोहरदगा लोकसभा का चुनाव भी बड़ा दिलचस्प रहा। यहां कांग्रेस के सुखदेव भगत ने बीजेपी के समीर उरांव को 139138 मतों से हराया। कांग्रेस के सुखदेव भगत को 483038 मत औऱ भाजपा के समीर उरांव को 343900 मत मिला। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रहे चमरा लिंडा को 45998 मत मिला। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

12.पलामू लोकसभा की बात करे तो भाजपा के बीडी राम ने आरजेडी के ममता भूइंया को 288807 मतों से हराया। बीजेपी उम्मीदवार बीडी राम को 770362 मत और ममता भुइँया को कुल 48155 मत मिला। वहीं बसपा के कामेश्वर बैठा को 40000 मत मिला। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

13 राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम के विजय हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी को 178264 मतों से हराया। जेएमएम के विजय हांसदा को 613371 मत और भाजपा के ताला मरांडी को कुल 435107 मत मिला। वहीं झामुमो से बागी होकर लड़े लोबिन हेम्ब्रेम को 42140 मत मिला। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

14.सिंहभूम लोकसभा में जेएमएम के जोबा मांझी ने हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई गीता कोड़ा को 168402 मतों से हराई। जेएमएम के जोबा मांझी को 520164 मत और गीता कोड़ा को 351762 मत मिला। तीसरे नम्बर पर 44292 मत लाकर निर्दलीय उम्मीदवार दामोदर सिंह हांसदा रहे। यहां क्लिक कर देखें और अन्य प्रत्याशियों के डिटेल

बड़ी खबर : 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अब घर बैठे भी कर सकेंगे इंटरमीडिएट की पढ़ाई, खुला झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी

Leave a Comment