गिरिडीह लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: गिरीडीह में जयराम महतो दे रहे जबरजस्त टक्कर,हो सकता है बड़ा खेला

Join Us On

गिरिडीह लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: गिरीडीह में जयराम महतो दे रहे जबरजस्त टक्कर,हो सकता है बड़ा खेला

गिरिडीह लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: गिरीडीह में जयराम महतो दे रहे जबरजस्त टक्कर,हो सकता है बड़ा खेला

जैसे जैसे काउंटिंग की गति बढ़ती जा रही है वैसे वैसे गिरीडीह लोकसभा सीट दिलचस्प होता जा रहा है। गिरीडीह में आजसू के सीपी चौधरी, झामुमो के मथुरा महतो और जेकेएलएम के जयराम महतो के बीच जबरजस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझान से ही सीपी चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। उसके पीछे पीछे मथुरा महतो चल रहे हैं। लेकिन अब जयराम महतो भी जबरजस्त टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

गिरीडीह लोकसभा से आजसू से चन्द्रप्रकाश चौधरी, झामुमो से मथुरा महतो,निर्दलीय जयराम महतो,बसपा कमल प्रसाद,निर्दलीय सुबोध कुमार यादव,निर्दलीय सुनीता टुडू,निर्दलीय रामेश्वर दुसाध,बहुजन मुक्ति पार्टी मो ऐनुल अंसारी,निर्दलीय द्वारका प्रसाद लाला,निर्दलीय कलावती देवी,लोकहित अधिकार पार्टी ज्ञानेश्वर प्रसाद, राइट टू रिकॉल पार्टी शिव जी प्रसाद,पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया प्रमोद राम,निर्दलीय उषा सिंह,भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से पप्पू कुमार निषाद, सर्व समाज पार्टी से सुभाष कुमार ठाकुर चुनांवी मैदान में थे।

जिसमें चन्द्रप्रकाश चौधरी को खबर लिखे जाने तक 382187 मत,झामुमो से मथुरा महतो को 307713 मत , निर्दलीय प्रत्याशी और सबसे चर्चा में रहे खतीयानी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो को 276472 मत अब तक मिले हैं। सीपी चौधरी 74474 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीँ जयराम महतो सीपी चौधरी से एक लाख 5 हजार 715 मतों से पीछे चल रहा हैं। खैर जीत किसी की भी हो लेकिन एक बात तय है कि जयराम महतो ने पहली बार चुनाव लड़कर राष्ट्रीय पार्टियों के छक्के छुड़ा दिए। पहली बार इन्हें अपार समर्थन देखने को मिला है। अभी भी बहुत से बूथ खुलने बाकी है। जीत हार किसी की भी हो सकती है। बतादें की काउंटिंग के पहले तक जयराम महतो के समर्थन में सोशल मीडिया पर जीत के दावे छाए रहे।

चंद्रप्रकाश चौधरी और जयराम महतो के समर्थक हुई भिड़त, आजसू के कैंप में तोड़ फोड़

गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच ही आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थक एवं निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थक मंगलवार को आपस में लड़ गए। इस दौरान न सिर्फ जमकर नारेबाजी की गई बल्कि आजसू उम्मीदवार के कैंप में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। हंगामा होनेे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भी मच गया। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। जानकारी के अनुसार नारेबाजी को लेकर से एक दूसरे से भीड़ गए। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस के मोर्चा संभालते ही स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

बड़ी खबर : जानिए झारखंड के सभी 14 लोकसभा के सीटों का ताजा अपडेट, कौन कितने मतो से है आगे, गिरीडीह

Leave a Comment