झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 8 बजे से,एग्जिट पोल से भाजपा गदगद तो कांग्रेस ने 2004 की तरह जीत का किया दावा

Join Us On

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 8 बजे से,एग्जिट पोल से भाजपा गदगद तो कांग्रेस ने 2004 की तरह जीत का किया दावा

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 8 बजे से,एग्जिट पोल से भाजपा गदगद तो कांग्रेस ने 2004 की तरह जीत का किया दावा

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने जा रही है। 4 चरणों में 13 मई से 1 जून तक झारखंड केव14 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। मतदान के दौरान झारखंड के 2.58 करोड़ में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 244 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले हैं। राज्यभर में चार चरणों के चुनाव में कुल मिलाकर 66.19 प्रतिशत मतदान पड़ा है। कौन बाजी मारेगा, जनता किनके सिर पर ताज सौपेंगी उन सभी के चुनावी किस्मत का फैसला आज होगा।

मतगणना के लिए बनाए गए 81 हॉल

मतगणना के लिए राज्यभर में में 81 हॉल बनाए गए हैं। जहां सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती शुरू होगी। उसके बाद इवीएम मशीन के मतों की गिनती शुरू होगी। राज्यभर में 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। जहांपर मतदान के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर वोटो की गिनती होगी।

एनडीए और महागठबंधन कर रहे जीत का दावा

इधर देश के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस दोनों जीत का दावा कर रही है। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं महागठबंधन इसे सिरे से खारिज कर रही है। और दावा कर रही है कि महागठबंधन फिर से 2004 की तरह ही जीत को दोहराएगी।

बड़ी ख़बर : 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अब घर बैठे भी कर सकेंगे इंटरमीडिएट की पढ़ाई, खुला झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी

Leave a Comment