विवाहिता का मौत, एक साल पूर्व हुई थी शादी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप,

विवाहिता का मौत, एक साल पूर्व हुई थी शादी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप,

Join Us On

विवाहिता का मौत, एक साल पूर्व हुई थी शादी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप

विवाहिता का मौत, एक साल पूर्व हुई थी शादी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप,

 

पति दुबई में कार्यरत, घर में रहते थे माता पिता,

 चौपारण : प्रखंड के झापा पंचायत क़े ग्राम सुजी से एक विवाहिता का जहर खाने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुजी के प्रमोद दांगी की पत्नी निशा का निधन हजारीबाग सदर अस्पताल में हो गया। उसे गंभीर हालत में ईलाज के लिए सोमवार रात अस्पताल लाया गया था। बताया गया कि जहर खाने से मौत हो गई।

 इधर मृतका के परिजनों ने बताया कि निशा की शादी एक वर्ष पहले 2023 में हुई थी। पति दुबई में काम करते हैं। मृतका के पिता नगीना दांगी ने आरोप लगाया कि दामाद,सास व श्वसुर प्रताड़ित करते थे। रात में बेटी को जहर खिला दिया गया।

 

इधर आसपास के लोगों के अनुसार मृतका मायके में थी और एक दिन पहले ही ससुराल आई थी। पति विदेश में काम करता है। मृतका को इलाज के लिए उसके सास और ससुर ही हजारीबाग ले गये। रात में ही मायके वालों को सुचना दी गई थी। इधर समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम के बाद ससुराल के समक्ष रखा गया था। मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

विवाहिता का मौत

बड़ी खबर : 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अब घर बैठे भी कर सकेंगे इंटरमीडिएट की पढ़ाई, खुला झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी

Leave a Comment