झारखंड में यहां माओवादियों ने वोटर बहिष्कार का लगाया बैनर, वोटरों को भी रोकने का प्रयास

झारखंड में यहां माओवादियों ने वोटर बहिष्कार का लगाया बैनर, वोटरों को भी रोकने का प्रयास

Join Us On

झारखंड में यहां माओवादियों ने वोटर बहिष्कार का लगाया बैनर, वोटरों को भी रोकने का प्रयास

झारखंड में यहां माओवादियों ने वोटर बहिष्कार का लगाया बैनर, वोटरों को भी रोकने का प्रयास

झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु से बड़ी खबर आ रही है। जहां सारंडा जंगल के अतिसुदूर गांव मेंमाओवादियों ने वोटर बहिष्कार का बैनर लगाया और वोटरों को भी रोकने का प्रयास किया। यह घटना आज अहले सुबह की है। सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना व दीघा पंचायत अंतर्गत हतनाबुरु-मारंगपोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर दो जगह पर पेड़ काटकर गिरा दिया है और चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया। आवागमन भी ठप होने की सूचना है। साथ ही ग्रामीणों में भी भय का भी माहौल है।
नक्सलियों द्वारा जहां पेड़ काटा गया है, वहां सड़क के एक तरफ पहाड है और दूसरी तरफ गहरी खाई और नदी है। इसकी वजह से उस रास्ते से बाइक भी पार होना मुश्किल है। सारंडा के कई गांवों में भी जाने का अकेला यह सड़क मार्ग है। सारंडा के मारंगपोंगा, कुमडीह, कुदलीबाद, कोलायबुरु दीकुपोंगा, उसरुईया, होलोंगऊली, बालीबा सहित कई गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से सोनापी स्थित मतदान केंद्र वोट देने जाते हैं।
सोनापी मतदान केंद्र से उक्त गांवों के बीच की दूरी करीब 10 से 25 किलोमीटर तक है। ऐसे में बिना वाहन के बूथ तक जाना सम्भव नहीं है। बतादें कि आज इन क्षेत्रों में मतदान चल रहा है पर जब तक रास्ते में गिरा पेड़ नहीं हटेगा, तब तक बाइक या चारपहिया वाहन से इस रास्ते को पार कर बूथ पर जाना नामुमकिन है। नक्सलियों के पेड़ काटकर रास्ता बाधित किए जाने से पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ मतदाता व राजनीतिक दल के बीच भी उहापोह बनी हुई है।

झारखंड में यहां माओवादियों

बड़ी खबर : Summer vacation : फिर से स्कूलों की छुट्टी लिस्ट में नया संसोधन,अब 18 दिनों की गर्मी छुट्टी

Leave a Comment