झारखंड में आज चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान, मॉक पोल के बाद शुरू होगा मतदान

झारखंड में आज चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान, मॉक पोल के बाद शुरू होगा मतदान

Join Us On

झारखंड में आज चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान, मॉक पोल के बाद शुरू होगा मतदान

झारखंड में आज चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान, मॉक पोल के बाद शुरू होगा मतदान

देश के चौथे चरण और झारखंड के पहले चरण में झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से आज चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जिसमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में चारों सीटों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में झारखंड के 64 लाख 58 हजार 36 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में आज बंद करेंगे। चारों लोकसभा सीटों के लिए कुल 7,595 मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे। जिसमें 639 केंद्र शहरी और 6956 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं।

मतदान सुबह 5.30 बजे मॉक पोल से शुरू होने के बाद सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। और पांच बजे तक जो भी मतदाता कतार (लाइन) में खड़े होंगे उन्हें भी अपना वोट डालने का मौका मिलेगा।

अनुसूचित जाति की सीट पलामू में महिला से ज्यादा पुरुष मतदाता हैं वहीं अनुसूचित जनजाति की सीट खूंटी, सिंहभूम एवं लोहरदगा में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का निर्णय लेगी।

519 मतदान केंद्रों का संचालन करेंगी महिलाएं

झारखंड की चारों सीटों के कुल 7595 मतदान केंद्रों में से 519 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिलाएं ही करेंगी। सिंहभूम में 122, खूंटी में 210, पलामू में 72 और लोहरदगा में 115 मतदान केंद्र हैं, जिसका संचालन के लिए सिर्फ महिलाओं को ही तैनात किया गया है। इसके अलावा 14 बूथों को दिव्यांगजन और सात बूथों की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर दी गई है। 23 बूथ को यूनिक भी बनाए गये हैं।

वहीं आज देश के 379 सीटों पर पूरा हो जाएगा चुनाव

सोमवार तक 379 सीट पर मतदान पूरा हो जाएगा। चौथे दौर में आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की सभी 17, यूपी की 13, महाराष्ट्र की 11 सीट पर मतदान होनी है। बंगाल एवं एमपी की आठ-आठ, बिहार की पांच, ओडिशा की चार-चार व जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग होगा।

वहीं के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी, लोहरदगा,सिंहभूम और पलामू के मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी के प्रलोभन में न आएं, वोट अवश्य करें। मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 13 मई को अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट को दें।

यहाँ ऐसा रहेगा आज का मौसम

सोमवार को झारखंड के पहले चरण की चार सीटों पर पड़ने वाले वोट पर पलामू को छोड़ मतदाताओं पर मौसम मेहरबान रहेगा। पलामू में सोमवार को आंशिक बादल के साथ 41 या 42 डिग्री तापमान के साथ गर्मी पड़ सकती है। वहीं लोहरदगा, खूंटी में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 के आसपास अनुमान है। वहीं सिंहभूम का पारा 37 रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

बड़ी खबर : Summer vacation : फिर से स्कूलों की छुट्टी लिस्ट में नया संसोधन,अब 18 दिनों की गर्मी छुट्टी

Leave a Comment