सहायक अध्यापकों को ईद पर नहीं मिला मानदेय,जगरनाथ महतो की आई याद

सहायक अध्यापकों को ईद पर नहीं मिला मानदेय,जगरनाथ महतो की आई याद

Join Us On

सहायक अध्यापकों को ईद पर नहीं मिला मानदेय,जगरनाथ महतो की आई याद

सहायक अध्यापकों को ईद पर नहीं मिला मानदेय,जगरनाथ महतो की आई याद

झारखंड के सहायक अध्यापकों कोईद जैसे प्रमुख त्यौहार पर मानदेय नहीं मिलने से सहायक अध्यापकों में नाराजगी है। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख एवं राज्य सहयोगी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने सहायक अध्यापकों को ईद पर मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी ब्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि पहली घटना यह नहीं है।
मानदेय नहीं मिलने से सहायक अध्यापकों के परिजन भी दुखी हैं। उन्होंने इसके लिए शिक्षा सचिव एवं परियोजना निदेशक को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब शिक्षा विभाग किसी दूसरे को सौंप देना चाहिए।

वहीं सिद्दीक शेख ने कहा कि दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के बाद शिक्षा विभाग बेलगाम होकर सहायक अध्यापकों कोशोषण कर रहा है। राज्य में शिक्षा मंत्री नहीं होने का खामियाजा अल्प मानदेय भोगी सहायक अध्यापक एवं बीआरपी-सीआरपी भोग रहे हैं। विभाग के वेतनभोगी कर्मियों को अप्रैल महीने का एडवांस वेतन भी मिल गया। पर झारखंड के सहायक अध्यापक, सीआरपी एवं बीआरपी को मार्च का भी मानदेय नहीं मिला। वहीं उन्होंने कहा स्व जगरनाथ महतो जब शिक्षा मंत्री थे तो ऐसा नहीं था। सभी के त्योहारों को ध्यान में रख कर समय से पूर्व मानदेय भुगतान होता था।

बड़ी खबर : झारखंड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर JSSC ने जारी किया दो महत्वपूर्ण नोटिस

Leave a Comment