झारखंड कैबिनेट की बैठक आज,नए साल से पहले राज्य कर्मियों को मिलेगी बड़ी सौगात
झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अध्यक्षता में समपन्न होगा। इस बैठक नए साल से पहले राज्यकर्मियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार के कर्मियों और पेंशन पाने वालों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा सकती है।
वर्तमान में राज्य सरकार के कर्मियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत मिल रहा है। वृद्धि के बाद मंहगाई भत्ता 53 % हो जाएगा। ज्ञात हो कि हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ा है। उसी के तर्ज पर राज्य के कर्मियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा झारखंड के कैबिनेट की बैठक में राज्यहित में दो दर्जन से अधिक कई बड़े फैसले ले सकती है। वहीं झारखंड में डीजीपी के चयन को लेकर पारदर्शी नियमावली तैयार करने से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद झारखंड सरकार नियमावली के अनुसार डीजीपी की नियुक्ति करेगी। पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह नियमावली को तैयार की जा रही है।
कर्मी को समय पर ग्रेच्युटी को लेकर हाइकोर्ट का कड़ा निर्देश
झारखंड हाईकोर्ट ने टाटा स्टील के एक कर्मचारी के ग्रेच्युटी से संबंधित मामले की सुनवाई की। जिसमें टाटा स्टील की दलील को खारिज करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट की जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यदि किसी कर्मचारी को समय पर ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया जाता है तो नियोक्ता को 10% ब्याज भी देना होगा। ब्याज की गणना भी उस तिथि से की जाएगी, जिस तिथि से कर्मचारी को ग्रेच्युटी का भुगतान होना है।
School Holiday in winter vacation : झारखंड में लगातार 12 दिन बन्द रहेंगे स्कूल
बड़ी खबर : झारखंड के इन दो जिलों में होगी सीधी भर्ती,योग्यता के अनुसार 25 हज़ार तक मिलेगा वेतन