झारखंड कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला : मइयां सम्मान योजना के तहत अब 2500 रु हर माह मिलेगा, जानिए किस माह से देगी सरकार

Join Us On

झारखंड कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला : मइयां सम्मान योजना के तहत अब 2500 रु हर माह मिलेगा, जानिए किस माह से देगी सरकार

झारखंड कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला : मइयां सम्मान योजना के तहत अब 2500 रु हर माह मिलेगा, जानिए किस माह से देगी सरकार

झारखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट के फैसले में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की राशि को हर माह 1000 से बढ़ाकर 2500 रु भुगतान की स्वीकृति दी गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यान्तर्गत महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा तथा आर्थिक पिछड़ापन की समस्या व्याप्त है। महिलाओं के बीच उपरोक्त समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए 18 वर्ष से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार प्रयासरत है। इस हेतु विभागीय संकल्प संख्या-1406 दिनांक-01.07.2024 सह पठित संकल्प संख्या-1723 दिनांक-29.07.2024, संकल्प संख्या-2204 दिनांक-06.09.2024 एवं विभागीय पत्रांक-1898 दिनांक- 07.06.2024 के माध्यम से निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया द्वारा “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनान्तर्गत लाभार्थियों को प्रतिमाह रूपये 1,000/- (एक हजार रू० मात्र) की दर से आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जा रहा है।

2.सतत विकास के निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के तहत् प्राप्ति हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है एवं इस दृष्टिगत् समावेशी एवं बहुआयामी विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों का कार्यान्वयन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। सतत विकास लक्ष्यों के तहत महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को सशक्त एवं सुदृढ़ कर समानता के बहुआयामी लक्ष्य राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में रही है। एक महिला को पोषण, स्वास्थ्य तथा आर्थिक रूप से सशक्त करने से एक सम्पूर्ण परिवार सशक्त होता है। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना इन्ही लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्यक्रम रूपी एक प्रमुख साधन के रूप में क्रियान्धित है। इन महती बहुआयामी उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु सम्प्रति इसके लाभार्थियों को प्रदाय रु०-1,000/- प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी का विषय राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन था।

3 इन लक्ष्यों के दृष्टिगत् ही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत् लाभार्थियों को रु०-2,500/- प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि भूगतान करने पर विचार किया जा रहा है एवं इससे भविष्य में SDG-1 (No Proverty), SDG-2 (Zero Hunger), SDG-3 (Good Health & Well being), SDG-5 (Gender Equality) & SDG-6 (Clean Water & Sanitation) के लक्ष्यों के समयबद्ध प्राप्ति में सहयोग आकलित है।

4.वर्णित परिप्रेक्ष्य में सम्यक् विचारोपरांत निम्न प्रस्ताव स्वीकृत्यार्थ प्रस्तुत है:

1. झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत् लाभार्थियों को रू०-2,500/- प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि भुगतान किया जायेगा:

वर्द्धित निधि का भुगतान माह दिसम्बर, 2024 से किया जायेगा।

ⅲ. पूर्व के निर्गत राज्यादेश इस हद तक संशोधित होंगे।

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक,जारी की चुनावी घोषणा पत्र,विपक्ष चारो खाने चित

Slide Up
x

Leave a Comment