मंत्री के बेटे के रफ्तार ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार गंभीर

Join Us On

मंत्री के बेटे के रफ्तार ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार गंभीर

मंत्री के बेटे के रफ्तार ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार गंभीर

झारखंड के रामगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को गोला-चारू बाइपास रांची मार्ग पर ब्रह्मपुत्र मेटालिक प्रा. लि. कमता के पास एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में गोला के बरवाडीह निवासी 56 वर्षीय सेवक महतो गम्भीर रूप से घायल हो गए। तेज गति से आ रही मंत्री बेबी देवी के वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया ।

मंत्री के बेटे ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

मंत्री बेबी के बेटे और स्थानीय लोगों के मदद से घायल सेवक महतो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में इलाज कराया गया। घायल सेवक महतो बीएमएल प्लांट मे चालक के पद पर कार्यरत हैं। घटना के दौरान सेवक महतो बाइक से ड्यूटी के लिए बीएमएल प्लांट जा रहे थे। तभी रांची की ओर जा रही मंत्री के पुत्र की गाड़ी ने बाइक सवार सेवक को पीछे से टक्कर मार दिया। इस घटना में सेवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए एवं घायल हो गए।

बड़ी खबर : झारखंड के बदल गए कई प्रखण्ड के सीओ और जिला भूअर्जन पदाधिकारी,91 अधिकारीयों का तबादला

http://newsjharkhandupdate.com

Slide Up
x

Leave a Comment