उत्पाद सिपाही भर्ती के नियमावली में बदलाव की तैयारी

Join Us On

उत्पाद सिपाही भर्ती के नियमावली में बदलाव की तैयारी

उत्पाद सिपाही भर्ती के नियमावली में बदलाव की तैयारी

उत्पाद सिपाही भर्ती के नियमावली में बदलाव होगी। वर्तमान में अभ्यर्थियों को 60 मिनट में 10 किलोमीटर तक दौड़ना होता है, पर दौड़ के क्रम में 12 अभ्यर्थियों के मौत पर सरकार को लगातार विपक्षी पार्टियां घेर रही थी। जिसके बाद दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। विभिन्न मीडिया के अनुसार 10 किलोमीटर दौड़ को कम किया जा सकता है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस विभाग अब सिपाही भर्ती के लिए 5 से 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर या फिर 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करने का मानक तय कर सकती है। सरकार को इन दोनों विकल्पों के बारे में बताई गई है। दोनों में कोई एक विकल्प पर नियमावली बनाई जा सकती है। आने वाली भर्तियों को देखते हुए नियमों में बदलाव होगा।

बतादें की बीते दिनों उत्पाद सिपाही भर्ती को लेकर चल रहे दौड़ में 12 अभ्यर्थियों की जान चली गई। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया पर सीएम हेमंत सोरेन ने स्थगित कर दी है औऱ फिर से नियमावली में सुधार करने की बात कही है। ऐसे में अब झारखंड सरकार दौड़ की इस प्रक्रिया में बदलाव करने की तैयारी सरकार कर रही है। पुलिस विभाग अब दूरी और समय दोनों कम करने पर विचार कर रही है। पुलिस विभाग ने सरकार के समक्ष दो विकल्प रखे हैं, दोनों में से एक का चयन सरकार कर सकती है।

बड़ी खबर : Jharkhand Cabinet : झारखंड कैबिनेट की बड़ी बैठक 6 को, पारा शिविर के मानदेय वृद्धि पर लग सकती है मुहर

Slide Up
x

Leave a Comment