आकलन पास 31 हज़ार सहायक अध्यापकों ने ले लिया बड़ा फैसला, शिक्षक दिवस के दिन हेमन्त सोरेन ले सकते है तौहफा

Join Us On

आकलन पास 31 हज़ार सहायक अध्यापकों ने ले लिया बड़ा फैसला, शिक्षक दिवस के दिन हेमन्त सोरेन ले सकते है तौहफा

आकलन पास 31 हज़ार सहायक अध्यापकों ने ले लिया बड़ा फैसला, शिक्षक दिवस के दिन हेमन्त सोरेन ले सकते है तौहफा

 

राँची : शनिवार को झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की आवश्यक बैठक मोराबादी मैदान रांची में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी जी एवं संचालन प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने की।

बैठक में विभिन्न जिलों से आये साथीगण ने शिरकत की। बैठक में आकलन सफल सहायक अध्यापकों के विभिन्न समस्या एवं सरकार के उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुवे बिस्तार रूप से चर्चा किया गया।

झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ द्वारा संघर्ष मोर्चा को दिया गया नैतिक समर्थन वापस लेते हुए,आकलन सफल सहायक अध्यापकों के साथ पूरी तरह से न्याय हो इसके लिए राज्य के तमाम 31000 आकलन सफल सहायक अध्यापकों को एकजुट होने की आग्रह संघठन द्वारा की गई ।
आकलन सफल सहायक अध्यापक अब किसी नेतृत्वकर्ता के गलत झांसे मे अब नहीं आएंगे और अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने का निश्चित किया गया।

आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों का मुख्यमांग :

1.राज्य के 62000 सहायक अध्यापकों को वेतनमान सुनिश्चित की जाए ।

2 टेट परीक्षा मे सभी सहायक अध्यापको के कार्यनुभव के आधार पर पासिंग मार्क्स मे 20% नंबर की छूट दी जाय एवं प्रत्येक प्रत्येक खंड में पास होने के बाध्यता समाप्त करते हुए ओवरऑल पासिंग मार्क्स 40%रखा जाए।

3 .आकलन सफल सहायक अध्यापकों को टेट सफल सहायक अध्यापकों के समकक्ष मानदेय एवं मिलने वाली सुविधा मे एकरूपता लाया जाय।

4 आकलन परिणाम त्रुटि दूर करते हुए आकलन प्रमाण पत्र निर्गत एवं दूसरी आकलन परीक्षा का जल्द नोटिफिकेशन जारी की जाए ।

5* सेवाशर्त नियमावली 2021 को अनुकंपा का लाभ योग्यता आधारित लचीला करते हुए| EPF जल्द लागू की जाए |

विभिन्न समस्याओं को 22 अगस्त 2024 तक निराकरण करने का आग्रह संघ के द्वारा किया गया है। निराकरण न होने के उपरांत मजबूरन “झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ” चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होंगे |

आंदोलन का प्रारूप:

1.दिनांक -28/08/24 दिन बुधवार को राज भवन पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम |
2.दिनांक -05/09/24 दिन गुरुवार शिक्षा मंत्री रांची आवास पर शिक्षक दिवस के दिन एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम |
3 निर्धारित कार्यक्रम के उपरांत भी अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुवे सरकार के बिरुद्ध आंदोलन का आगाज किया जायेगा। आज की बैठक में सूरत राम, सियाराम सिंह, नागेश्वर महतो, संतोष केसरी, मोतीलाल गिरी, सुरेंद्र कुमार दुबे,, शंकर राम पासवान, रूपेश कुमार, बालेश्वर कुमार, बसंत कुमार, महेंद्र कुमार, धनेश्वर, मोहम्मद असरफ अंसारी, राजकिशोर ठाकुर, अभिजीत कुमार मिश्रा, सरोज कुमार सिंह, सुरेश महतो, युगल किशोर प्रसाद, पवन सिंह, रवि कुमार रवि, अवध कुमार, आशीष रंजन आदि सहायक अध्यापक उपस्थित हुए । यह जानकारी ऋषिकांत तिवारी प्रदेश अध्यक्ष व बबलू सिंह प्रदेश महासचिव द्वारा दी गई ।

बड़ी खबर : Chowkidar Vacancy 2024 : दसवीं पास के लिए चौकीदार बनने का सुनहरा मौका,21 तारीख है आवेदन भेजने का लास्ट डेट, डिटेल के लिंक पर क्लिक करें

Slide Up
x

Leave a Comment