विधानसभा चुनाव के पहले चौपारण में 8 को आने वाला है राजनीतिक भूचाल

Join Us On

विधानसभा चुनाव के पहले चौपारण में 8 को आने वाला है राजनीतिक भूचाल

विधानसभा चुनाव के पहले चौपारण में 8 को आने वाला है राजनीतिक भूचाल

चौपारण : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा हुआ है,कभी भी विधान सभा चुनाव की घोषणा कर सकती है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय पार्टी से लेकर राष्ट्रीय पार्टी तक विधानसभा में प्रत्याशियों के तलाश में जुटे हुए हैं। हर पार्टी वैसे प्रत्याशियों की तलाश में जुटे हुए हैं जो विधानसभा में सीट को जीत दर्ज करा सकें।

ज्यादा जोर आजमाइश भाजपा, कांग्रेस, जेएमएम,आजसू ,जेएल के एम सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां विभिन्न विधानसभा में बेहतर प्रत्याशियो को उतारने को लेकर खूब माथा पच्ची कर रहे हैं। इसमें प्रत्याशियों का जाति से लेकर उनके जनता के बीच पकड़ और आर्थिक स्तिथि भी टटोले जाने की चर्चा है।

बरही में भाजपा और कांग्रेस किसे देगी टिकट,हर दिन बदल रहा समीकरण

बरही विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा का प्रत्याशियों को लेकर भी कई तरह के चर्चा को लेकर बाजार गर्म है। हर दिन टिकट को लेकर नए नए समीकरण बनने को सुनने को मिल रहा है। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा में कई दावेदारों ने पार्टियों के लिए सिर दर्द बढ़ा दी है। आम जनता भी कंफ्यूज में हैं कि बरही विधानसभा से प्रमुख पार्टियां किसे टिकट देगी, ये तो आने वाला कुछ ही दिनों में स्पस्ट होने की संभावना है।

8 को राजनीतिक भूचाल मचने की सुचना

पर इसी बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार चौपारण में 8 तारीख को राजनीतिज भूचाल मचने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो प्रमुख नामी गिरामी कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

इस दौरान भाजपा पार्टी के कई बड़े नेता उनका ढोल नगाड़े के साथ पार्टी में जोड़दार स्वागत करेंगे। भाजपा में जॉइनिंग करने जा रहे एक कॉंग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता ने फिलहाल नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार के नीतियो से प्रभावित हूँ। और चाहता हूं कि केंद्र में भाजपा है तो झारखंड में भी भाजपा की सरकार बने।

बड़ी खबर : मुखिया ने पति को पाने के लिए विधायक आवास में जड़ा ताला,आनन फानन में पहुंचे डीएसपी

Slide Up
x

Leave a Comment