लड़की अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Join Us On

लड़की अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लड़की अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चौपारण : लड़की अपहरण के आरोप में चौपारण थाना कांड संख्या 92/25 दर्ज किया गया था। उक्त मामले के आरोपी युवक को चौपारण पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि नीरज राणा पिता देवेंद्र राणा कोयलीकला द्वारा प्रखण्ड के एक लड़की को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने का आरोप था।  लड़की के परिजनों ने चौपारण थाना में आवेदन देकर अपनी लड़की खोजने की गुहार लगाई थी। जिसे कुछ माह पुर्व कोडरमा से चौपारण पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दी थी। उसके बाद लड़की ने कोर्ट में बयान दी कि नीरज राणा मुझे अपहरण कर ले भागा था। लड़की के फर्द बयान पर चौपारण पुलिस नीरज राणा को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी,जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बड़ी खबर : JSSC ने 13 परीक्षाओं का संभावित कैलेण्डर (वर्ष 2025-2026) जारी की

Leave a Comment