झारखंड विधानसभा का नया भवन बरही में बना देख चौक रहे लोग,यहाँ विधायक नहीं माता का लगा है दरबार

Join Us On

झारखंड विधानसभा का नया भवन बरही में बना देख चौक रहे लोग,यहाँ विधायक नहीं माता का लगा है दरबार

झारखंड विधानसभा का नया भवन बरही में बना देख चौक रहे लोग,यहाँ विधायक नहीं माता का लगा है दरबार

बरही से राजदेव गुप्ता की रिपोर्ट / झारखंड विधानसभा का नया भवन बरही में देखने को मिल रहा है। पहले नजर में इस नए भवन को देख सभी चौक जा रहे हैं। बतादें कि झारखंड विधानसभा का यह नया भवन कहीं और नहीं बल्कि बरही विधानसभा के
गया रोड बरही में बना हुआ है। इस नए भवन में विधायकों का सदन नहीं बल्कि माता का दरवार सजा है। इस विधानसभा के दरबार की सुंदरता और भब्यता सहसा लोगों को अपनी ओर खींच आकर्षित कर रही है।

बतादें कि गया रोड में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस बार नौवां वर्षगांठ मना रहा है। इस बार यहां झारखंड के नये विधानसभा का तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया गया है, जो दर्शकों को ऐसी अनुभूति करवा रहा है मानो झारखंड के नये विधानसभा के सामने खड़े हैं।

शाम डालते ही पंडाल में आधुनिक रंग बिरंगे लाइट विधानसभा का प्रारूप में चार चांद लगा रहा है। बुधवार संध्या करीब 6 बजे ही लाइट को चालू कर दिया, इस समय काफी संख्या में लोग देखने के लिए जुटे थे। बता दे की इसी जगह वर्ष 2019 में सांसद भवन का प्रारूप देख दर्शक चकित रह गए थे।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उदय प्रसाद केशरी ने बताया कि पंडाल की भव्यता 65 फीट ऊंचा, 60 फीट चौड़ा और 150 फीट लंबा है। पूरे आयोजन में करीब 16 लाख खर्च है, जिसमें सिर्फ पंडाल निर्माण में करीब 10 लाख रूपए खर्च आई है। बंगाल के 17 सदस्यीय टीम इस पंडाल को बनाया है, इस बार मां दुर्गा की 20 फीट ऊंचे प्रतिमा में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी।

बड़ी खबर : 14 अक्टूबर को झारखंड सरकार का शायद होगा अंतिम कैबिनेट,जनता को मिलेगी कई सौगात

Slide Up
x

Leave a Comment