Search
Close this search box.

मौसम विभाग ने झारखंण्ड के लिए जारी किया रेड अलर्ट, Asani तूफान एक हफ्ते तक मचाएगी तबाही

Join Us On

मौसम विभाग ने झारखंण्ड के लिए जारी किया रेड अलर्ट, Asani तूफान एक हफ्ते तक मचाएगी तबाही

कल अंडमान से Asani तूफान उठने की जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। इस संबंध में आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तूफान Asani का 10 मई को तट पर पहुंचने की आशंका है। फिलहाल अभी तक कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया गया है कि यह कहां सबसे पहले आयेगा।

महापात्र ने कहा कि जब समुद्री तूफान तट के पास पहुंचता है, तो हम कह सकते हैं कि यह कहां टकराएगा। 9 मई से समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है, इसलिए मछुआरों को बाहर नहीं जाना चाहिए। शुक्रवार को राजधानी के शहरी इलाकों में 0.1 मिमी बारिश हुई जबकि बाहरी हिस्सों में अधिक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

गर्मी की तपिश कम हो गई है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के क्षेत्रों के आसपास एक चक्रवाती तूफान विकसित हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। कम दबाव के प्रभाव से ओडिसा, बंगाल व झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है।

झारखंड का मौसम

तूफान Asani को लेकर बताया गया कि झारखंड में तूफान के असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और इसके आसपास 8 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 9, 10, 11 व 12 मई को बारिश की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का 38.8 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम तापमान देवघर का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में अंडमान निकोबार में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र का असर कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से राजधानी का तापमान में गिरा है।

वहीं अगले सप्ताह तक लगातार हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि राज्य के दक्षिण पूर्वी यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां समेत पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ व साहेबगंज के अलावे मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी में बारिश का पूर्वानुमान है।

इसे भी पढें : ED की शिकंजे में IAS पूजा सिंघल , 20 ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी ,मिले कई सबूत

Slide Up
x

Leave a Comment