वर्ल्डकप में भारत की हार से निराश लड़के ने कर ली सुसाइड,ICC विश्वकप की सर्वश्रेष्ठ टीम में छह भारतीयों को मिली जगह

वर्ल्डकप में भारत की हार से निराश लड़के ने कर ली सुसाइड,ICC विश्वकप की सर्वश्रेष्ठ टीम में छह भारतीयों को मिली जगह

Join Us On

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की हार से निराश एक युवक का सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक की उम्र महज 23 वर्ष था। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बेलियाटोर के रहने वाले राहुल लोहार के रूप में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल क्रिकेट विश्वकप में भारत की हार को बर्दाश्त नहीं कर पाया और डिप्रेशन के कारण अपने घर में ही फांसी लगा ली। उसके परिवार के लोगों का दावा है कि राहुल ने भारत के हारने की वजह से ही सुसाइड किया है। ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट से हरा दिया था।

जानकारी के अनुसार राहुल इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था एवं फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी। उसके बहनोई उत्तम सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उन्होंने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली।

ICC ने विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, छह भारतीयों को मिली जगह

विश्व कप के समापन के बाद ICC ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम की कमान सौंपी गई है। छह भारतीय खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं विजेता ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी का ही चयन हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड एवं श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी ही इस टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। वहीं पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं नीदरलैंड के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के साथ साथ विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा एवं केएल राहुल को इस टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल एवं एडम जम्पा भी अपनी जगह बनाने में सफल हुए। चयन पैनल में इयान बिशप, कैस नायडू, शेन वॉटसन (कमेंटेटर), वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक, क्रिकेट) एवं सुनील वैद्य (पत्रकार) शामिल थे।

बड़ी खबर : JSSC CGL 2023 : झारखंड सामान्य संयुक्त स्नातक योग्यताधारी परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी

x

Leave a Comment