झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 22 को, युवाओं को मिल सकता है तौहफा

झारखंड कैबिनेट में धान खरीदारी पर लग सकती है मुहर, इस दर से खरीद करेगी सरकार

Join Us On

झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 22 को, युवाओं को मिल सकता है तौहफा

झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 22 को, युवाओं को मिल सकता है तौहफा

झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य में उद्यम, उद्यमियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार नई पालिसी लांच की। इसमें एमएसएमई प्रोत्साहन नीति- 2023, झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023, झारखंड आईटी, डाटा सेन्टर और बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन नीति- 2023 और झारखंड निर्यात नीति – 2023 शामिल है।

जिसके बाद झारखंड कैबिनेट की बैठक 22 नवंबर, 2023 को होने वाली है। यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगा। जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। वहीं युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बतादें कि 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक पंचायत वार आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम निर्धारित है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा मिली सूचना के मुताबिक झारखंड कैबिनेट की बैठक 22 नवंबर, 2023 को 4 बजे से होगी। बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगा

ज्ञात हो कि इससे पूर्व हुए झारखंड कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा अबुवा आवास सहित कई महत्वपूर्ण फैसले का निर्णय लिया गया था।

बड़ी खबर : झारखंड के शिक्षकों के प्रमोशन दिशा निर्देश में बदलाव ,20 वाले शिक्षक सीधे बनेंगे प्रिंसीपल

x

Leave a Comment