स्कूलों में इस बार रहेगी लम्बी छुट्टी,विभाग का पत्र जारी

स्कूलों में इस बार रहेगी लम्बी छुट्टी,विभाग का पत्र जारी

Join Us On

स्कूलों में इस बार रहेगी लम्बी छुट्टी,विभाग का पत्र जारी

स्कूलों में इस बार रहेगी लम्बी छुट्टी,विभाग का पत्र जारी

आनेवाला कुछ दिनों में स्कूलों में छुट्टी की भरमार है। दीपावली से लेकर छठ के बीच लंबी छुट्टी है। हालांकि कई जिले ऐसे भी हैं जहां बीच में एक से दो दिनों के लिए स्कूल खुलेंगे भी तो कहीं छठ के बाद स्कूल खुलेगा।

10 नवंबर से शुरू हो सकता है स्कूलों की छुट्टी

इस बार दिवाली रविवार, 12 नवंबर को है। ऐसे में 10 नवंबर 2023 को धनतेरस से कई निजी स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। वहीं 11 नवम्बर से कई जिलों के सरकारी स्कूलों में छुट्टी शुरू हो रही है। जो भाई दूज 15 नवंबर 2023 तक स्कूलों में अवकाश रह सकता है। वहीं झारखंड राज्य की बात करें तो दीपावली ,भैयादूज , चित्रगुप्त पूजा , झारखंड स्थापना दिवस, बिरसा मुंडा जयंती के चलते 17 नवंबर तक छुट्टी रह सकती है। बीच मे एक दिन खुल सकता है । 19 नवम्बर को रविवार है तो छठ पूजा के लिए 20 नवम्बर को छुट्टी है। कहीं कहीं 21 नवम्बर तक स्कूलों में छुट्टियां रह सकती है।

बतादें कि 19 नवंबर को छठ पूजा है जिसके लिए दो-तीन दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यानी इस दौरान करीब एक सप्ताह तक स्कूलों में अवकाश रह सकती है।

नवंबर 2023 में पड़ने वाले अवकाश:

12 नवंबर, रविवार को दिवाली

13 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा

14 नवंबर, मंगलवार को बाल दिवस

15 नवंबर, बुधवार को भाई दूज, झारखंड स्थापना दिवस, राष्ट्रीय गौरव दिवस

19 नवंबर, रविवार को छठ पूजा

23 नवंबर, गुरुवार को सेंग कुट स्नेम

27 नवंबर, सोमवार को गुरु नानक जयंती

30 नवंबर, गुरुवार को कनक दास जयंती

स्कूलों में 11 से 21 नवंबर तक Diwali-Chhath की छुट्टियां, पर बच्चों को नहीं मिलेगी फुर्सत; घर पर करना होगा Homework

बिहार में दीपावली व छठ पर्व में सरकारी विद्यालयों में लंबी छुट्टी होगी। इस दौरान बच्चे इस अवधि का उपयोग अपने ज्ञानवर्धन के लिए भी कर सकेंगे। उक्त अवधि के लिए उन्हें घर के लिए असाइनमेंट दी जाएगा।

बच्चों में व्यवहारिक कौशल विकसित होगा’

बतादें कि आसाइनमेंट बच्चों को सृजनात्मकता में वृद्धि एवं उसके व्यक्तित्व को सकारात्मक और प्रगतिशील बनाता है। इससे बच्चों में व्यवहारिक कौशल विकसित होगा। साथ ही ज्ञान का भी विकास होगा। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्र एवं छात्राओं को दीपावली एवं छठ की छुट्टी अवधि में घर के लिए वर्गवार एवं विषयवार प्रोजेक्ट वर्क आसाइनमेंट को दिया जाएगा।

बड़ी खबर : पीएम मोदी झारखंड में रुकेंगे इतने घण्टे , पूरा शेड्यूल से समझे कार्यक्रम की रूप रेखा

x

Leave a Comment