धोनी के नाम पर झांसा देकर मासूम को अपहरण करने मामले में इटखोरी से तीन समेत आठ गिरफ्तार

धोनी के नाम पर झांसा देकर मासूम को अपहरण करने मामले में इटखोरी से तीन समेत आठ गिरफ्तार

Join Us On

धोनी के नाम पर झांसा देकर मासूम को अपहरण करने मामले में इटखोरी से तीन समेत आठ गिरफ्तार

धोनी के नाम पर झांसा देकर मासूम को अपहरण करने मामले में इटखोरी से तीन समेत आठ गिरफ्तार

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम का झांसा देकर डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण मामले में रांची पुलिस ने बच्चा को खरीद करने वाले इटखोरी के परसौनी गांव निवासी महेंद्र साव, कुन्ती देवी सरिता देवी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बच्चे को भी पुलिस ने सकुशल बरामद भी कर ली है। बच्चे एक लाख 20 हजार रुपया में बच्चा का सौदा हुआ था।

बाइक सवार महिला एवं पुरुष ने महिला को दिया था झांसा

ज्ञात हो कि यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू फल मंडी के पास बीते 26 अक्टूबर को घटी थी। बताया जा रहा है कि राँची के जगरन्नाथपुर की रहने वाली महिला मधु देवी अपने दो बच्चों के साथ रांची के हीनू में एक स्टॉल कुछ खरीदारी कर रही थी इसी बीच अचानक बाइक सवार एक महिला एवँ पुरूष सामने आए जिन्होंने महिला से कहा कि एमएस धोनी गरीबों को घर और 5 हजार रुपए बांट रहे है। जिनकी बातों को सुनकर महिला उनके झांसे में आ गई और महिला को लालच देकर बाइक सवार दोनों आरोपियों ने कहा था कि वे उसे वहां पहुंचा कर छोड़ देंगे जहां धोनी पैसे बांट रहे हैं। लेकिन इसी बीच वे वहां से बच्चा को लेकर फरार हो गए थे।

इटखोरी से हुआ बच्चा बरामद:

पुलिस ने बच्चे को चतरा के इटखोरी से बरामद भी कर लिया । बच्चे को साजिद अंसारी सहित अन्य के सहयोग से इटखोरी के रहने वाले महेंद्र साव को भी बेचा गया था। गिरफ्तार अपराधियों में महेंद्र साव, कुन्ती देवी सरिता देवी, कृष्ण मिश्रा,विनय वर्मा,सलूजा बेगम,गीता मुंडा,साजिद अंसारी, शामिल है।

बड़ी खबर : वर्ष 2024 में 33 सरकारी छुट्टी, झारखंड कैबिनेट बैठक में मिली स्वीकृति

x

Leave a Comment