चौकीदार की सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, दसवीं पास महिला और पुरुषों की होगी बहाली
झारखंड के विभिन्न जिलों में चौकीदार की भर्ती की जा रही है। झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत चौकीदार के पद पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। कोर्ट द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन में सिमडेगा जिले में ग्रामीण चौकीदार के कुल 104 रिश्तों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
1.पद का नाम चौकीदार –
2. रिक्त पदों की संख्या 104
अनारक्षित : 36
अनुसूचित जनजाति : 39
अनुसूचित जाति : 06
आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक : 09
बैकलॉग नियुक्ति
अनुसूचित जनजाति : 10
अनुसूचित जाति : 04
3. आरक्षण : झारखण्ड सरकार के द्वारा जिला स्तरीय मुफ्फसिल स्थापना के लिए लागू आदर्श आरक्षण।
क्षैतिज आरक्षण
(1) पर्यटन कला संस्कृतिक खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के संकल्प संख्या 1709 दिनांक 12.09.2007 के आलोक में निर्धारित खेल-कूद कोटा से खिलाड़ियों के लिए 2% पद क्षैतिज के रूप से आरक्षित होगा।
(ii) कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संकल्प संख्या- 2249 दिनांक 03.04.2016 के अनुसार निःशक्त जनों हेतु 4% क्षैतिज आरक्षण अनुमान्य होगा।
(iii) कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संकल्प संख्या-2249 दिनांक 03.04.2016 के अनुसार अनुसूचित जनजाति के आरक्षण कोटि में से 2% पद रूप से आदिम जनजाति को अनुमान्य होगा।
(iv) कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संकल्प संख्या 8281, दिनांक 03.12.2021 के आलोक में महिलाओं के लिए 5% पद क्षैतिज आरक्षित होगा।
(v) कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड रांची के संकल्प संख्या – 4897, दिनांक 17.08.2023 की कंडिका 04 के अनुसार उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है कि झारखण्ड राज्य के वैसे जिले जहाँ जिलास्तरीय पदों में अत्यन्त पिछडा वर्ग (अनुसूची-1 ) तथा पिछडा वर्ग (अनुसूची-02) के लिए झारखण्ड पदों के लिए एवं सेवाओं में आरक्षण शून्य है वैसे जिलों में अत्यन्त पिछडा वर्ग (अनुसूची-1) तथा पिछडा वर्ग (अनुसूची-2) के सदस्यों को EWS के रूप में अगले आदेश तक आवेदन करने तथा नियुक्ति हेतु पात्र माने जायेंगे।
शैक्षणिक योग्यता :- चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु न्यून्तम शैक्षणिक मान्यता प्राप्त के शिक्षण संस्थानों / बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होगी एवं 01.01.2023 तक दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी द्वारा ही नियुक्ति हेतु आवेदन किया जाएगा।
4. उम्र सीमा :- (आयु की गणना 01.08.2023 को)
(क) न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष
(ख) अधिकतम उम्र सीमा :- दिव्यांगजनो के लिए उम्र सीमा में छूट
(i) अनारक्षित- 35 वर्ष
(ii) महिला : 38 वर्ष
(iii ) अनुसूचित जाति पुरूष / महिला : 40 वर्ष
नोट : पूर्व में अवैतनिक रूप से चौकीदार के रूप में कार्य करने वाले सभी अभ्यर्थियों (माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायादेश से प्रभावित / अच्छादित) के लिये उम्र सीमा को एक बार की नियुक्ति प्रक्रिया के लिये शिथिल किया गया है।
5. शारीरिक माप अभ्यर्थियों का न्यूनतम शारीरिक माप निम्नलिखित होगा।
(i) सामान्य : 160 सेमी ऊंचाई
(ii) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : 155 सेमी ऊंचाई
(iii) महिलाओं के लिए : 148 सेमी ऊंचाई
6. अभ्यर्थी को संबंधित बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा।
7. अभ्यर्थी को साईकल चलाने का ज्ञान आवश्यक होगा।
8. नियुक्ति प्रक्रिया (एक स्तरीय) –
(a) लिखित परीक्षा :- लिखित परीक्षा 50 अंको की ली जायेगी। लिखित परीक्षा में जिला से संबंधित सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। सफल उम्मीदवारों की सूची 1:3 की संख्या में तैयार की जायेगी।
लिखित परीक्षा का पाठयक्रम सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय / जनजातीय भाषा (खड़िया, मुण्डारी, कुडुख नागपुरी) से संबंधित 50 (पचास) बहुविकल्पीय प्रश्न जिसके लिए डेढ़ घण्टे का समय होगा गलत उत्तर के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी। नोट:- माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड रांची के द्वारा याचिका w.p.(s) 960/2016 एवं अन्य बनाम-झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक 23.07-2018 3040/2020 एवं अन्य बनाम-झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक 19.01.2021 W.p.(s) 2302/2020 एवं अन्य बनाम-झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक- 23.11.2020 को पारित न्यायादेश में अच्छादित याचिका कर्ताओं को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड रांची के अधिसूचना संख्या-4998 दिनांक 19.09.2019 के तहत कार्यानुभव के लिए Weightage प्रदान की जा सकती है।
(b) शारीरिक जाँच :- लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण एवं शारीरिक माप में अंकित न्यूनतम शारीरिक मापधारी अभ्यर्थी जाँच में भाग लेंगे। सभी अभ्यर्थी एक मील का दौड़ में भाग लेंगे। शारिरिक जाँच में निम्न आधार पर अंक दिये जायेंगे।
एक मील की दौड़ :