झारखंड के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसन विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तापमान में भी लगातार गिरावट होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 4 नवंबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार है। इसके बाद बादल छट जाएंगे एवं मौसम साफ होने का अनुमान व्यक्त की गई है।
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की हवा के साथ बारिश हुआ था। वहीं आज रांची, पश्चिमी सिंहभूम,सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और गुमला जिले में गरज के साथ बारिश को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी की है। वहीं मौसम खराब होने की स्थिति में घर से बाहर निकलने में सावधानी भी बरतने की अपील की गई है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, उसके असर से बारिश हो सकती है। 4 नवंबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
वैसे तो अभी झारखंड में तापमान सामान्य बना हुआ है और वहां 4 नवंबर को संथाल परगना प्रमंडल एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी की गई है।
5 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है इसके साथ ही राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। 5 एवँ 6 नवंबर को राज्य के कई भागों में सुबह के समय कोहरे एवं धुंध रहेगा।