JSSC नगरपालिका संवर्ग की आज थी परीक्षा, कई केंद्रों में प्रश्न के टूटे थे सील, हो गया बड़ा खेला ?

JSSC नगरपालिका संवर्ग की आज थी परीक्षा, कई केंद्रों में प्रश्न के टूटे थे सील, हो गया बड़ा खेला ?

Join Us On

JSSC नगरपालिका संवर्ग की आज थी परीक्षा, कई केंद्रों में प्रश्न के टूटे थे सील, बड़ा खेला होबे ?

JSSC नगरपालिका संवर्ग की आज थी परीक्षा, कई केंद्रों में प्रश्न के टूटे थे सील, हो गया बड़ा खेला ?

झारखंड के विभिन्न केंद्रों में आज झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने भारी गड़बड़ी का अंदेशा ब्यक्त किया। बतादें कि जेएसएससी ने नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत कुल 921 पदों के लिए नियुक्ति विज्ञापन जारी किया था। जिसमें सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर के 24, सेनेटरी सुपरवाइजर के 645, राजस्व निरीक्षकके 184, गार्डन अधीक्षक के 12, विधि सहायक के 46 और वेटनरी ऑफिसर के 10 पदों पर भर्ती होनी है।

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के परीक्षा केंद्र पर आज झारखंड सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 समपन्न हुई। जमशेदपुर में 10, धनबाद में 20 और रांची में 6 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई।

अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र का सील टूटने की शिकायत करते हुए खूब हो हल्ला की। कई प्रश्न पत्र में सील लगा हुआ नहीं था। रांची के संत पॉल कॉलेज में राजस्व निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा देने आए रणधीर नाम के अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि प्रश्न बुकलेट नंबर से भी छेड़छाड़ हुई। रणधीर कुमार ने कहा कि क्वेश्चन बुकलेट नंबर में ओवर- राइटिंग थी। साथ ही कई प्रश्न पत्र में बुकलेट नंबर मार्कर से लिखा हुआ था।

वहीं धनबाद और जमशेदपुर के परीक्षा केंद्रों से ऐसी गड़बड़ियों की शिकायत सामने आई है। संत पॉल कॉलेज के प्रिंसिपल अनुज कुमार तिग्गा ने छात्रों की शिकायत के आधार पर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ( JSSC ) के सचिव को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने प्रश्न पत्र के गड़बड़ीयों को बताया है।

जेएसएससी सचिव को लिखी चिट्ठी में प्रिंसिपल अनुज कुमार तिग्गा ने 3 गड़बड़ियों को बताया है। जिसमे बताया कि कई प्रश्न पत्र में बुकलेट संख्या को ओवर राइटिंग कर मार्कर से लिखा गया था। वहीं कई प्रश्न पत्र का सील टूटा हुआ था । साथ ही लिखा कि किसी-किसी प्रश्न पत्र में सील ही नहीं लगा था। उन्होंने पत्र की एक कॉपी अभ्यर्थियों को भी सौंपा।

नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने एक्स पर दी अपनी प्रतिक्रिया

उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि झारखंड की नौकरियां बेचने नहीं देंगे !

युवा विरोधी “लूट और झूठ” की झारखंड सरकार का संगठित कुकृत्य एक बार पुन: आया सामने !

नगर पालिका परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी की सूचना है, छात्रों का कहना है कि “कई केंद्रों पर सील टूटे पेपर मिले”।

अब जिम्मेदारी जे.एस.एस.सी की है कि वह कैसे छात्रों की शंका का निवारण करता है। अगर मन में खोट नहीं है तो झारखण्ड सरकार मेजिस्ट्रेट स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच कराए और अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कर, परीक्षा रद्द करे। डर इस बात का है कि नए काला कानून “झारखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती रोकथाम और निवारण विधेयक” के मुताबिक झारखंड सरकार अपने पाप को छुपाने के लिए आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों को ही जेल में न डाल दें !

योग्य अभ्यर्थियों की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी !

बड़ी खबर : Govt Jobs : JSSC ने 26 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर जारी की नई सूचना

x

Leave a Comment