पीएम मोदी 15 नवंबर को आएंगे झारखंड, जाएंगे भगवान बिरसा के जन्मस्थली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड आएंगे। वे इस दिन पीएम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्तिथ उलिहातु गांव जाएंगे। राज्य का स्थापना दिवस भी इसी दिन मनाया जाता है।
पीएम का आधिकारिक कार्यक्रम राज्य सरकार को अबतक प्राप्त नहीं हुआ है पर उम्मीद की जा रही है कि पीएम का कार्यक्रम गुरुवार को आ सकता है।
राज्य सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री इस मौके पर जनजातीय समुदाय के लिए कई योजनाएं भी शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं।यह भी कहा जा रहा है कि पीएम के झारखंड दौरे से न सिर्फ झारखंड केंद्रित योजनाओं का ऐलान कर सकते है बल्कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, मप्र को भी कई सौगात दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री भी देंगे कई सौगात
इधर झारखंड स्थापना स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राज्य की जनता को कई सौगात देंगे। इसी दिन से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण भी शुरू होगा। इस अभियान के अन्तर्गत लोगों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का आवेदन लिया जाएगा और निर्धारित समय में उसे पूरा भी किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं गरीबो को 1 रुपए किलो दाल भी सरकार उपलब्ध कराने की घोषणा कर सकती है।