JSSC : झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रयियोगिता परीक्षा 2023 का डेट जारी, गलत उतर पर कटेगा नम्बर
झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परीक्षा के डेट को जारी कर दिया गया है। परीक्षा दिनांक 29.10.2023 एवं दिनांक 30.10.2023 को आयोजित होगी। परीक्षा राँची, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
2. परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आयोग के अधिकृत वेबसाईट http://www.jssc.nic.in पर दिनांक 21.10.2023 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि इसके अंतर्गत 12 गार्डेन अधीक्षक, 10 भेटनरी ऑफिसर, 24 सेनेटरी व फूड इंस्पेक्टर, 645 सेनेटरी सुपरवाइजर, 184 राजस्व निरीक्षक एवं 46 विधि सहायक की नियुक्ति होगी।
सही अंक के लिए मिलेंगे 3 अंक और गलत उतर पर कटेगा एक अंक
झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 921 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन एक चरण की मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा। तकनीकी-विशिष्ट विषय में 100 प्रश्न होंगे। जिसमें 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। सामान्य अध्ययन व सामान्य गणित के 20-20 प्रश्न व सामान्य विज्ञान के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आरक्षित श्रेणी के हैं सभी 223 पद
आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 223 पद बैकलॉग हो गए है। ये नियुक्ति उन्हीं पदों पर की जा रही है। जिसमें अनुसूचित जनजाति के 161, अनुसूचित जाति के 45 और पिछड़ा वर्ग 2 के 17 पद शामिल हैं।