ठंड ने दी दस्तक,झारखंड समेत इन राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश,अलर्ट जारी

ठंड ने दी दस्तक,झारखंड समेत इन राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश,अलर्ट जारी

Join Us On

ठंड ने दी दस्तक,झारखंड समेत इन राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश,अलर्ट जारी

ठंड ने दी दस्तक,झारखंड समेत इन राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश,अलर्ट जारी

देश के सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दी है। IMD ने बड़ा अपडेट जारी की है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव के वजह से पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा औऱ देश में मौसम का मिजाज भी इससे बदलेगा।

इन राज्यों में 17 अक्टूबर तक होगी बारिश

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा के 17 अक्टूबर के बीच गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद एवं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के होने के आसार है। वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल और उससे सटे पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश संभवाना है। साथ ही 17 अक्टूबर के बीच बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में बारिश होगी।

तापमान में भी गिरावट शुरू

मानसून में बादलों के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। सुबह और शाम होते ही हल्की ठंडी हवा चलती है। दोपहर को कड़क धूप रहती है। एवं शाम होते ही लोगों को ठंडक का एहसास होने लग रहा है। अब झारखंड सहित भारत के ज्यादातर हिस्सों में फैन बंद करना पड़ रहा है। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो गई है पर मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तर भारत के चार पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं
हिमाचल एवं जम्मू के कई इलाकों में खूब बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बड़ी खबर : झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 को,दुर्गापूजा के पहले सीएम लेंगे बड़े फैसले

x

Leave a Comment