झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 को,दुर्गापूजा के पहले सीएम लेंगे बड़े फैसले
सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय रांची के द्वारा झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक की सूचना जारी की गई है। जिसके मुताबिक झारखंड कैबिनेट की अगली 18 अक्टूबर 2023 को होगी।
राँची : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार, दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में दुर्गा पूजा के पहले झारखंड सरकार कुछ अहम योजना और प्रस्तावों पर मुहर लगाएगी। वहीं आगामी झारखंड स्थापना दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ली जाएगी।
ज्ञात हो कि इससे पहले झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 अक्टूबर को समपन्न हुई थी जिसमें सीएम के अध्यक्षता में 32 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। इसमें पंचायतों के सुदृढ़ीकरण सहित शिक्षा से भी जुड़े कई अहम प्रस्तावो को भी मंजूरी दी गई थी।