दारोगा के पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल

दारोगा के पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल

Join Us On

दारोगा के पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल

दारोगा के पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल

पिता हैं देवघर में पदस्थापित दारोगा के पद पर कार्यरत

चतरा : शहर के छठ तालाब निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती खुशबू कुमारी (23) अशोक पांडेय की पुत्री थी। इस घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई।

महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और फांसी के फंदे से शव को उतारा। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवती हर रोज की तरह दोपहर में कमरा बंद कर सो रही थी। शाम में वह नहीं उठी, तो मां अपनी पुत्री को उठाने गईं और दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो खुशबू फांसी के फंदे में झूलती मिली। इसकी जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी गई। वहीं लोगो ने बताया कि कुछ बात को लेकर गुस्सा में आकर आत्महत्या कर ली है।

खुशबू कुमारी इसी वर्ष चतरा कॉलेज से पीजी की पढ़ाई पुरी की थी। खुशबू के पिता देवघर जिले में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर पदस्थापित हैं। घटना से परिजनो का रो-रोकर बूरा हाल हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दारोगा के पुत्री

बड़ी खबर : JSSC ने झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा 2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

x

Leave a Comment