झारखंड के तीन जिलों में मिला सोने की अचूक भंडार, झारखंड और होगा मालामाल

झारखंड के तीन जिलों में मिला सोने की अचूक भंडार, झारखंड और होगा मालामाल

Join Us On

झारखंड के तीन जिलों में मिला सोने की अचूक भंडार, झारखंड और होगा मालामाल

झारखंड के तीन जिलों में मिला सोने की अचूक भंडार, झारखंड और होगा मालामाल

झारखंड के तीन जिलों रांची, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में भी सोने का भंडार मिला है। इन तीन जिलों में सोने की पांच नई खदानों के बारे में पता लगा है। जिसके बाद खान विभाग इसके बारे में पूरी जानकारी ले रहा है। जानकारी के अनुसार नये सिरे से इन जगहों पर सोने की गुणवत्ता व भंडारण के लिए अन्वेषण होंगे। इसके बाद गोल्ड माइंस ब्लॉक तैयार करने की जिम्मेवारी झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉरपोरेशन लि (जेइएमसीएल) को दी गई है। जेइएमसीएल वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसके अन्वेषण का कार्य करेगा।

स्थानीय अखबार में छपी खबर के अनुसार खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में 2.40 वर्ग किमी क्षेत्र में पोंडेपाइ में सोना खदान का पता चला है। वहीं राँची जिला के तमाड़ प्रखंड के बरोडाटोली में सोना खदान का पता चला है। यहां 8.97 वर्ग किमी तक फैलाम है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) ने इसकी जांच करने के बाद सोना खदान की पुष्टि की है।

वहीं अड़की प्रखंड के जोजेबेरा उलिहुरांग में भी 12.03 वर्ग किमी क्षेत्र में सोने के खदान का पता चला है। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में हुरुंगडाह सोना खदान की पुष्टि भी की गयी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 2.55 वर्ग किमी है। सरायकेला- खरसावां में ही हेबेन सोना खदान की पुष्टि भी जीएसआइ ने की है। पर और इसकी जांच पड़ताल की जाएगी।

बड़ी खबर : झारखंड के कोडरमा व गिरीडीह में मिला लिथियम का अपार भंडार,इलेक्टिक वाहनों सहित सोलर पैनल में भी होता है उपयोग

x

Leave a Comment