उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृन्दा में कार्यरत पारा शिक्षक का निधन,संघ ने जताया शोक

उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृन्दा में कार्यरत पारा शिक्षक का निधन,संघ ने जताया शोक

Join Us On

उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृन्दा में कार्यरत पारा शिक्षक का निधन,संघ ने जताया शोक

उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृन्दा में कार्यरत पारा शिक्षक का निधन,संघ ने जताया शोक

हजारीबाग : जिले के चौपारण प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय वृंदा में कार्यरत पारा शिक्षक ( सहायक अध्यापक )अयोध्या कुमार यादव पिता स्व भीम यादव उम्र 38 साल का असामयिक निधन बीती रात्रि हो गया। ये अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि रात्रि में एकाएक पेट दर्द का शिकायत करने पर परिजनों द्वारा तिलैया हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से फिर रांची मेदांता रेफर कर दिया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उनका मौत हो गया। घटना के बाद शोक की लहर है।

सहायक अध्यापक संघ ने जताया शोक

इधर दुःखद घटना की खबर सुनकर सभी लोग हतप्रभ हैं। दुःखद खबर पर एकीकृत पारा शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए कहा किमध्य विधालय बृन्दा के सहायक अध्यापक श्री अयोध्या यादव का आकस्मिक निधन की खबर सुनकर हतप्रभ हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बड़ी खबर : झारखंड के कोडरमा व गिरीडीह में मिला लिथियम का अपार भंडार,इलेक्टिक वाहनों सहित सोलर पैनल में भी होता है उपयोग

x

Leave a Comment