मौसम विभाग ने जारी की येल्लो अलर्ट,4 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात की चेतावनी
झारखंड में मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी के साथ येलो अलर्ट को जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है।
अगले 48 घंटे में यह लो प्रेशर में बदल जाएगा एवं उत्तरी ओडिशा से सटे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में पहुंचेगा। इसका असर 30 सितंबर से झारखंड में दिखेगा। पर एक से चार अक्टूबर तक पूरे राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और मेघ गर्जन की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि एक से चार अक्टूबर तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है।
30 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी- पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।