UPSSSC : ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का सूची जारी’ ऐसे करें चेक
UPSSSC Mains Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का सूची को जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची सम्बंधित वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। पीईटी परीक्षा 2022 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी पात्रता का जांच कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 23 मई 2023 को शुरू हुआ था। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 12 जून 2023 तक था।
आवेदन पत्र में संशोधन करने की आखिरी तारीख 19 जून 2023 तक थी। भर्ती परीक्षा के लिए पात्रता रिजल्ट को जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1468 पदों पर बहाली होनी है। ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की तारीख को जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के उम्मीदवारो के होने चाहिए।
UPSSSC