झारखंड के 260 बालिका आवासीय विद्यालयों में 24 हजार सीटें खाली

झारखंड के स्कूली बच्चों को मिलेगी बस्तारहित शिक्षा

Join Us On

झारखंड के 260 बालिका आवासीय विद्यालयों में 24 हजार सीटें खाली

झारखंड के 260 बालिका आवासीय विद्यालयों में 24 हजार सीटें खाली

झारखंड के 260 बालिका आवासीय विद्यालयों में 24 हजार से अधिक सीटें रिक्त है। 260 बालिका आवासीय विद्यालयों में 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व 57 झारखंड बालिका आवासीय हैं। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का संचालन झारखंड सरकार करती है। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

विद्यालयों में 24309 सीट इस वर्ष रिक्त हैं बतादें कि इन स्कूल में कुल 1,26,525 छात्राओं की पढ़ने की ब्यवस्था है। वर्तमान में 1,02,216 छात्राएं ही नामांकित हैं । दोनों विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है और विद्यालयों में कक्षा छह में ही नामांकन लिया जाता है। इसके अलावा अन्य कक्षाओं में भी रिक्त सीट रहने पर नामांकन लिया जाता है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेजी गयी रिपोर्ट जिलों द्वारा भेजे गए के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुल 19513 सीट व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 4796 सीट रिक्त हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुल 106575 छात्राओं के नामांकन का प्रावधान है, जबकि वर्तमान में विद्यालयों में कुल 87062 छात्राएं नामांकित हैं। वहीं, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कुल 19950 सीटों की तुलना में 15154 छात्राएं नामांकित हैं।

एक विद्यालय में 25 शिक्षक व कर्मियों की नियुक्ति

विद्यालयों में चल रही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। 12 जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शेष जिलों में नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया जारी है। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। एक विद्यालय में कुल 25 शिक्षक व कर्मियों की नियुक्ति होगा। जिसमे 12 शिक्षकेत्तर कर्मी व 13 शिक्षक शामिल हैं।

बड़ी खबर :झारखंड होम गार्ड बहाली 2023 (BOKARO) को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

x

Leave a Comment