आमरण अनशन पर बैठे थे पारा शिक्षक , इधर शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा फैसला
हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखण्ड के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार यादव एवं शिव कुमार यादव को मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में नियम के विपरीत प्रतिनियोजन के खिलाफ एकीकृत पारा शिक्षक संघ का एकजुटता रंग लाया।
सोमवार को शिक्षा विभाग के विरोध में एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर प्रतिनियोजित सहायक अध्यापकों के संग प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष बैठ गए।
जिससे शिक्षा विभाग में खलबली मच गयी और अधिकारियों ने तुरंत ही अपनी भूल को सुधार करते हुए प्रतिनियोजन को निरस्त कर दिया और अनशन स्थल पर पहुंच कर दोनों सहायक अध्यापकों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाए एवं मूल विद्यालय में योगदान करने का पत्र उनके हाथों में थमाया।
वहीं सहायक अध्यापक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रामवतार प्रजापति ने गलत तरीके से की गई प्रतिनयोजन को रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग का दिल से आभार ब्यक्त किया।
JAC आठवीं बोर्ड की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7800 परीक्षार्थी सफल
सरकारी शिक्षकों व राजनीतिक दलों के लोगों ने भी आमरण अनशन में दिया साथ
शिक्षकों के आमरण अनशन में सहायक अध्यापक संघ प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे , ज़िला अध्यक्ष चंदन मेहता, मीडिया प्रभारी देवनारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार, सहायक शिक्षक जनार्दन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव एवं राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मनीष सिन्हा,के प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति सचिव सीताराम यादव, सुधीर कुमार कौशल, रामभरोस यादव, शशि भूषण सिंह, कैलाश साव, अशोक कुमार यादव, जग्गू कुमार, राजेश कुमार यादव, अर्जुन रविदास, राकेश कुमार सिंह, निशु सिंह, कामेश्वर रजक, सुनील कुमार यादव, मिथिलेश कुमार इंद्र गुरु, शंभु शरण राणा, विजय प्रसाद, , संजय कुमार यादव, रामसेवक यादव, सुजीत कुमार रंजन, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार चौरसिया, राजेश कुमार मेहता, दिनेश कुमार यादव, शिवकुमार यादव, प्रभु कुमार रवि, सुमंत कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, मुनेश्वर प्रसाद यादव, बलदेव साव, कैलाश साव, कामेश्वर कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार दांगी, संजीत कुमार, मनोज कुमार, प्रदुमन नायक, अर्जुन रविदास, अंजू कुमारी सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, रेखा देवी, आशा देवी, नीलम कुमारी शीला देवी जाया मैडम , पूजा कुमारी,गिरजा देवी, महेश रजाक, खुर्शीद आलम, राजेश कुमार साव उदित प्रसाद, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा एवं सैकड़ों पारा शिक्षक ने साथ दिया।
झारखंड सरकार 9 वीं से 12 वीं तक विद्यार्थियों को हर साल देगी 12 हजार ,15 जून से पहले ही आठवीं के छात्रों को करने पड़ेंगे ये काम
बड़ी खबर : झारखंड में अब सचिव 2.50 करोड़ व मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी