झारखंड में 25 सितम्बर को सभी कार्यालय में रहेगा अवकाश ,अधिसूचना जारी
झारखंड में 25 सितम्बर को सभी कार्यालय में अवकाश रहेगा। इसकी अधिसूचना हालांकि झारखंड के राज्यपाल के आदेश सरकार के उपसचिव आसिफ हसन ने पहले ही जारी कर दी है ।पर सूचना एवँ जनसम्पर्क विभाग के प्रधान सचिव के ओर से भी सूचना जारी की गई।
झारखण्ड सरकार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना संख्या-7624 दिनांक 05.12.2022 के द्वारा वर्ष 2023 में करमा पूजा के अवसर पर दिनांक 10.09.2023 (रविवार) को एम०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित की गई थी पर डॉ० रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, मोराबादी, राँची से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2023 में करमा पूजा का पर्व दिनांक 25.09.2023 (सोमवार) को मनाया जायेगा।
इसलिए वर्ष 2023 में करमा पूजा के अवसर पर दिनांक- 10.09.2023 (रविवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 25.09.2023 (सोमवार) को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या-7624 दिनांक 05.12.2022 के शेष अंश यथावत रहेंगे।
बतादें कि झारखंड का प्रमुख पर्व करम पूजा, इस वर्ष 25 सितंबर को मनाया जाएगा।भारतीय संस्कृति में यह एक परंपरागत त्योहार है, जिसे भाई-बहन के प्यार एवं उनकी सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस पूजा में विभिन्न पारंपरिक रीतियां होती हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह पर्व पर अच्छे कर्म की महत्व को बढ़ावा देने वाली पौराणिक कथाओं को भी सुनने की मान्यता है।