मयूरहंड के करकरा नदी के तेज बहाव में बहा एक ब्यक्ति, आठ घण्टे से खोज जारी, मस्जिद में ठनका गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त

मयूरहंड के करकरा नदी के तेज बहाव में बहा एक ब्यक्ति, आठ घण्टे से खोज जारी, मस्जिद में ठनका गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त

Join Us On

मयूरहंड : थाना क्षेत्र के करकरा नदी के पानी के तेज बहाव में एक ब्यक्ति बह गया। जो अभी तक लापता है। घटना आज ग्यारह बजे दिन की है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति स्नान करने के दौरान बह गया। जानकारी अनुसार वह नित्य दिन घर के काम निपटाने के बाद नदी में स्नान करने जाता था। कुछ देर के लिए मौसम साफ होने पर चरवाहों ने मवेशी चराने के दौरान उसे पानी में डूबते हुए देखा।

व्यक्ति की पहचान गोरिया घाट के किनारे रखा चपल,खैनी का चुनौटी तथा गमछा से किया गया। चरवाहों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। परिजन घाट पर पहुंचे।और उक्क्त ब्यक्ति की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र के नवाडीह मखरौल गांव के शंभू राम 55 वर्ष के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया।सूचना पाते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा,थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, पंचायत के मुखीया अशोक भुइँया घटना स्थल पर पहुंचे। और देर शाम तक उक्क्त ब्यक्ति का खोज कर रहे थे।

बताया जाता है कि तेज बारिश तथा नदी में तेज बहाव के कारण शव बरामद नही हो पाया। पानी का स्तर घटते ही गोताखोरों द्वारा शव की खोज की जाएगी। नदी में डूबने की घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ठनका गिरने से मस्जिद का दीवार क्षतिग्रस्त

मयूरहंड : थाना क्षेत्र के बेलखोरी गाँव के मस्जिद में गुरुवार के शाम व्रजपात से मस्जिद को भारी नुकसान पहुँचा है। जिसमे मस्जिद में लगे सीसीटीवी,जनलेटर,वायरिंग व मस्जिद की दीवार में दरार पड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अचनाक जोर से बिजली गिरने से सब कुछ खराब हो गया है। मस्जिद का गेट तक क्षतिग्रस्त हो गया है।

वहीं एक दूसरे गांव में व्रजपात की घटना से गाय की मौत हो गई।धनगांवा गाँव निवासी जयंती देवी के दुधारू गाय की मौत व्रजपात के दौरान हो गयी।जानकारी के अनुसार गाय घर के पास वाले खेत मे चरने गयी थी। तभी अचानक हुए व्रजपात से गाय की मौत हो गयी।इससे किसान काफी दुःखी है। आपदा राहत कोष से मुवावजा के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा रही है।

बड़ी खबर : झारखंड के अल्पसंख्यक स्कूलों में साक्षात्कार से नहीं होगी नियुक्ति, वेतन भुगतान में भी होगा बदलाव

x

Leave a Comment